“हिमाचल प्रदेश के शिमला में स्क्रब टायफस फिर से पैर पसार रहा है। आईजीएमसी में स्क्रब टायफस के चार नए मामले आए हैं जिसमें से एक मामला न्यू शिमला से है”
शिमला 15 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) शिमला में स्क्रब टायफस के मामले फिर से आने लगे हैं। आईजीएमसी में स्क्रब टायफस के चार नए मामले आए हैं जिसमें से एक मामला न्यू शिमला से है।
चारों मरीजों को अस्पताल के महिला और पुरुष वार्ड में दाखिल किया है। इनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष है। आईजीएमसी में रोजाना सैकड़ों मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं।
मेडिसिन ओपीडी में उपचार करवाने आए मरीजों की संख्या अधिक होती है। अस्पताल में सोमवार को भी औसतन 100 से अधिक मरीजों ने मेडिसिन की ओपीडी में उपचार करवाया।
इस दौरान ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी लाइनें लगी रहीं। इनमें जिला शिमला के कुमारसैन, कोटखाई, जुब्बल, करसोग और साेलन से आए मरीजों में बुखार, कंपकंपी जैसे लक्षणों मिले हैं।
हालांकि अधिकांश मरीजों को चिकित्सकों ने ओपीडी में ही प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया। इनमें किसी भी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई।
अब तक 52 मामले आए, दो की मौत
आईजीएमसी में इस साल अब तक 580 मरीजों के स्क्रब टायफस के टेस्ट करवाए हैं। लैब में करीब 580 सैंपलों की जांच हुई है।
इनमें 52 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक मंडी के रहने वाले 59 और शिमला के पंथाघाटी के रहने वाले 91 साल के बुजुर्ग मरीज की मौत हो चुकी है।
स्क्रब टायफस के लक्षण
ऐसे करें बचाव
इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…
यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…
रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…
सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…
जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…