“जिले में बढ़ती शुष्क ठंड से बच्चे भी वायरल की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में जिले के अस्पतालों में शिशु रोग ओपीडी में भी मरीजों की कतारें लग रही हैं। छुट्टी के दिन भी अभिभावक बच्चों को लेकर आपातकालीन कक्ष में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं”
सोलन 14 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
रविवार को क्षेत्रीय अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में वायरल पीड़ित बच्चों की लाइन लगी रही। करीब 22 बच्चे वायरल से पीड़ित होकर उपचार के लिए आए। आपात कक्ष में ड्यूटी पर चिकित्सकों ने उपचार किया।
बच्चे ही नहीं बड़े भी वायरल से ग्रसित हैं। अधिकतर घरों में परिवार के सदस्य वायरल से पीड़ित हैं। लोग बुखार, खांसी, जुकाम और गले में दर्द से पीड़ित हैं। बच्चों में ऐसा लग रहा है कि टांसिल हो रहे हैं।
दवाई देने के बाद वे ठीक हो रहे हैं। शुष्क ठंड से धूल-मिट्टी उड़ रही है। जिले में एक माह से बारिश नहीं हुई है और सुबह-शाम ठंडी हवा चल रही है।
हवा से ठंड लगने के बाद अचानक बुखार चढ़ रहा है। वहीं, जब तक दवाई का असर शरीर में है तब तक बुखार उतर जाता है और इसके बाद फिर बुखार आ जाता है।
इन दिनों वायरल से पीड़ित मरीजों में डेंगू का खतरा देखते हुए रैपिड किट और एलीजा टेस्ट भी करवाए जा रहे हैं। इसमें परवाणू और बीबीएन क्षेत्र में लोग डेंगू पॉजिटिव निकल रहे हैं।
सोलन में भी बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों में डेंगू जैसे लक्षण पाए जा रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में बाहरी राज्यों से आए लोगों के डेंगू टेस्ट करवाने पर पॉजिटिव निकले हैं।
चिकित्सकों के अनुसार तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव को लेकर रोजाना वायरल के मरीजों में बढ़ोतरी हो रही है। जिला अस्पताल में भी ओपीडी 1,400 के पार है। इनमें सबसे अधिक ओपीडी मेडिसिन की है।
वायरल की चपेट में आए मरीजों में छाती के जमने समेत जुकाम, बुखार और खांसी पाई जा रही है। एहतियातन इनके बलगम और डेंगू टेस्ट करवाए जा रहे हैं।
वहीं दिन में धूप होने से लोग ठंडी चीजों का सेवन कर रहे हैं। इससे गले में दर्द होने के मामले आ रहे हैं। महकमा इससे लोगों को दूर रहने का आग्रह कर रहा है।
“जिले में बच्चों में वायरल के काफी मामले आ रहे हैं। लोगों से आग्रह है कि कि गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दें। वायरल होने पर चिकित्सक की सलाह के बाद ही दवाओं का सेवन करें” -डॉ. अमित रंजन तलवाड़, कार्यकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोलन
पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…
पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…
दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…
डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…
पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…
न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…