“संतोषगढ़ की ओर जाने वाले मार्ग पर अजौली गांव में लगे हिमाचल टोल बैरियर पर सोमवार दोपहर हुए सड़क हादसे में नाके पर मौजूद दो कर्मियों की माैके पर की मौत हो गई”
संतोषगढ़/नंगल (ऊना) 15 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
नंगल से संतोषगढ़ की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर अजौली गांव में लगे टोल नाके पर सोमवार दोपहर कार की टक्कर से दो टोल कर्मियों की मौत हो गई।
एक टोल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई तेज कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शी शुभम राणा के अनुसार नंगल की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार टोल नाके पर बनाए केबिन में जा घुसी। इसमें टोल नाके के कर्मचारी दोपहर का खाना खा रहे थे।
हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के साथ-साथ टोल नाके पर बनाए गए केबिन के भी पर परखचे उड़ गए। इस दौरान स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए।
उन्होंने आनन-फानन में घायल लोगों को साथ लगते निजी अस्पताल में पहुंचाया। इस दौरान एक कर्मी ने मुख्य मार्ग पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई।
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…
UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…
TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…
दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…