अहमदाबाद में एक शादी समारोह में 'राम भजन' बजाने पर बवाल मच गया। दूसरे पक्ष की आपत्ति के बाद जमकर पथराव हुआ, गाड़ियां तोड़ी गईं और शादी टूट गई। बारात को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा। वहीं सूरत में एक हिंदू NRI महिला को प्रेम जाल में फंसाकर सऊदी अरब में धर्मांतरण कराने और फ्लैट व गहने हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।
“गुजरात से सांप्रदायिक तनाव और धर्मांतरण से जुड़े दो बेहद चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं”
अहमदाबाद /सूरत : THE POLITICS AGAIN ” संतोष सेठ की रिपोर्ट
अहमदाबाद में एक शादी समारोह के दौरान ‘राम भजन’ बजाने को लेकर हुए विवाद ने इतना हिंसक रूप ले लिया कि बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा और शादी टूट गई।
वहीं, दूसरी घटना सूरत की है, जहां एक हिंदू NRI महिला को प्रेम जाल में फंसाकर उसका धर्मांतरण कराने और ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
अहमदाबाद : भजन पर आपत्ति, फिर पथराव और टूटी शादी
अहमदाबाद के शहरकोटड़ा इलाके (वोरानगर रोजा के पास) स्थित वंदे मातरम पार्टी प्लॉट में एक शादी समारोह चल रहा था।
बताया जा रहा है कि डीजे/लाउडस्पीकर पर भगवान श्रीराम का भजन बज रहा था। इसी दौरान पार्टी प्लॉट के पीछे रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई।
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। बात सिर्फ हाथापाई तक सीमित नहीं रही, बल्कि भारी पथराव भी हुआ, जिसमें कई वाहनों के शीशे टूट गए।
इस भयंकर हंगामे और दहशत के बीच शादी के लिए आई बारात को वापस लौटना पड़ा और एक हंसता-खेलता रिश्ता टूट गया।
नाराज परिजनों ने किया थाने का घेराव
शादी टूट जाने से आक्रोशित लड़की के परिजन और समाज के अन्य लोग बैनर-पोस्टर लेकर शहरकोटड़ा पुलिस स्टेशन पहुंच गए और थाने का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
पुलिस ने पोटलिया चार रास्ता इलाके में हुई इस हिंसक घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस-शिकायत (Cross-FIR) दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है।
सूरत : NRI महिला से लव जिहाद और ब्लैकमेलिंग
दूसरी तरफ, सूरत की लालगेट पुलिस ने धर्मांतरण (Conversion) के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने एक हिंदू एनआरआई (NRI) महिला को पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसे सऊदी अरब ले जाकर उसका जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया।
आरोप है कि इसके बाद युवक ने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उससे लाखों रुपये नकद, सोने के भारी आभूषण और एक फ्लैट भी हड़प लिया।
इस मामले में पीड़िता के भाई द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अलर्टनेस की सख्त जरूरत
पिछले कुछ समय में राज्य में धर्मांतरण, लव जिहाद और छोटी-छोटी बातों पर सांप्रदायिक तनाव के मामलों में चिंताजनक बढ़ोतरी देखी गई है।
प्रशासन और पुलिस तंत्र लगातार ऐसे मामलों पर नजर बनाए हुए है, ताकि कानून-व्यवस्था बिगड़ने न पाए।
कोरबा के बाजार में बरसेगा धन: SECL कर्मियों को मिलेगा 1.10 लाख का बोनस, 15…
धमतरी: अंतिम संस्कार में समाज का बहिष्कार, विहिप की पहल पर 'घर वापसी' के बाद…
जौनपुर: शिकारपुर तिराहे पर चक्का जाम, पुलिस से अभद्रता और बैरियर हटाने पर बड़ा एक्शन,…
भारत का उभरता सुपरकंप्यूटिंग परितंत्र: 'परम 8000' से 68 पेटाफ्लॉप्स तक की स्वदेशी उड़ान, जानिए…
जौनपुर के रोहित यादव ने एशियन गेम्स 2026 में जीता कांस्य पदक, बांस के भाले…
भदोही को सीएम योगी की 1340 करोड़ की सौगात: वाराणसी-भदोही-मिर्जापुर को मिलाकर बनेगा 'सिल्क क्लस्टर',…