Patiala House Court remand News

“AI इंपैक्ट समिट में बवाल: यूथ कांग्रेस के 4 कार्यकर्ता 5 दिन की पुलिस रिमांड पर, कोर्ट में पुलिस का दावा- ‘नेपाल के जेन-जी आंदोलन जैसी थी साजिश'”

“दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने ‘इंडिया एआई इंपैक्ट समिट’ के दौरान शर्ट उतारकर प्रदर्शन करने वाले यूथ कांग्रेस के चार प्रमुख कार्यकर्ताओं को पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है’

नई दिल्ली :  The Politics Again : शिल्पा की रिपोर्ट 

दिल्ली पुलिस ने अदालत में दलील दी कि यह केवल विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि खराब करने की एक सुनियोजित साजिश थी।

नेपाल मॉडल और अंतरराष्ट्रीय साजिश का आरोप

सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने दावा किया कि आरोपियों ने नेपाल में हुए ‘जेन-जी’ (Gen-Z) आंदोलन की तर्ज पर प्रदर्शन किया।

पुलिस के अनुसार, भारत मंडपम में विदेशी मेहमानों की मौजूदगी में देश विरोधी नारे लगाए गए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक तस्वीरों वाली टी-शर्ट पहनी गई।

गिरफ्तार किए गए नेता:

  1. कृष्ण हरि: राष्ट्रीय सचिव, यूथ कांग्रेस (बिहार)
  2. कुंदन यादव: प्रदेश सचिव, IYC (बिहार)
  3. अजय कुमार: प्रदेश अध्यक्ष, IYC (उत्तर प्रदेश)
  4. नरसिम्हा यादव: तेलंगाना

पुलिस की मांग और कोर्ट का रुख

अतिरिक्त लोक अभियोजक (APP) ने दलील दी कि प्रदर्शनकारियों के मोबाइल फोन जब्त करने और उनकी फंडिंग के स्रोत का पता लगाना जरूरी है।

पुलिस ने शक जताया कि इसके पीछे बड़ी साजिश और विदेशी फंडिंग हो सकती है। दूसरी ओर, बचाव पक्ष के वकील ने इसे शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक अधिकार बताया।

न्यायिक मजिस्ट्रेट (JMFC) रवि ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद रिमांड मंजूर कर ली।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.