“महागठबंधन के प्रमुख घटक दल आरजेडी और कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर अंदरुनी घमासान जारी है। इस बीच मोतिहारी के मधुबन से टिकट नहीं मिलने पर राष्ट्रीय जनता दल का एक नेता कुर्ता फाड़कर फूट-फूटकर रो पड़ा। वह 2020 में भी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ा था लेकिन मात्र दो हजार वोटों से हार गया था”
मोतिहारी 19 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
इस बार भी उसे पार्टी की ओर से सिंबल मिलने की उम्मीद थी लेकिन पार्टी की ओर से किसी और को सिंबल दे दिया गया। इससे नाराज होकर वह कुर्ता फाड़कर फूट-फूटकर रोने लगा।
यह पूरा ड्रामा लालू-राबड़ी के आवास के बाहर हुआ। विधानसभा की मधुबन सीट के दावेदार मदन शाह अचानक आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के आवास 10 सर्कुलर रोड पर पहुंचे और कुर्ता फाड़कर जोरदार प्रदर्शन करने लगे। वे जमीन पर लेटकर जोर-जोर से रोने लगे।
मदन शाह ने आरोप लगाया कि उनसे दो करोड़ से ज्यादा रुपये मांगे गए थे। पैसे नहीं देने पर पार्टी ने उनका टिकट काटकर डॉ. संतोष कुशवाहा को दे दिया है।
मदन शाह का कहना था कि वे 1990 से पार्टी के लिए काम करते रहे हैं। लेकिन अब पैसा लेकर किसी और को टिकट दे दिया गया। पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की जगह धनबल को प्राथमिकता दी गई है।
मदन शाह ने आरजेडी के सांसद संजय यादव भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संजय यादव ने टिकट की दलाली की और पैसे लेकर टिकट बेचा गया है।
जौनपुर: ओवरटेक के चक्कर में तेज रफ्तार बस ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 7…
'लोकल से ग्लोबल' की उड़ान: IIT मद्रास में MSMEs के लिए डिजिटल कॉमर्स पर राष्ट्रीय…
फतेहपुर: मदरसे के मौलवी ने नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, फर्रुखाबाद भागते समय ग्रामीणों ने…
भारत का कूटनीतिक पलटवार: 'जैसे को तैसा' नीति के तहत दिल्ली में पाकिस्तानी दूतावास के…
पीएम जनजातीय विकास मिशन: वन धन से संवर रहा आदिवासियों का भविष्य, बिचौलियों के जाल…
पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि, लोकतांत्रिक परंपरा…