राम नवमी : रामलला के ललाट पर सूर्य तिलक आज दोपहर 12 बजे

“अयोध्या में राम नवमी का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। राम नवमी का मुख्य आकर्षण रामलला का सूर्य तिलक होगा। सूर्य की किरणें बालक राम के मस्तक का अभिनंदन करेंगी। यह दुर्लभ संयोग चार मिनट तक रहेगा”

अयोध्या 06 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि भगवान राम का जीवन हम सभी के लिए आदर्श है।
उनके द्वारा स्थापित नैतिकता, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा को जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कामना की कि भगवान श्रीराम की कृपा से देश व प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति प्राप्त होगी।
वहीं, मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्रीराम ने हमें धर्म का अनुसरण करते हुए जीवन जीने की प्रेरणा दी। उनका सम्पूर्ण जीवन हमें भारतीय संस्कृति के उदात्त गुणों-श्रद्धा, भक्ति, शक्ति, शान्ति, शील तथा सदाचार की प्रेरणा प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र जीवन के हर क्षेत्र में अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत करता है। मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में भगवान श्रीराम का जीवन हम सभी को त्याग, मर्यादाओं के पालन और कर्तव्य परायणता की सीख देता है।
रामनवमी के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम के जन्म को श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाने के साथ ही, हमें इसका भी बोध होना चाहिए कि प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने आचरण में उतारने की आवश्यकता है।
श्रीराम जन्मोत्सव पर अयोध्या में छह अप्रैल को 2.5 लाख दीप जलाए जाएंगे। रामनगरी में दो दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय यह आयोजन शनिवार से शुरू हुआ। पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि श्रीराम जन्मोत्सव पर रामकथा पार्क में हस्तशिल्प, फूडकोर्ट, ओडीओपी आदि स्टॉल प्रदर्शित किये गए हैं।
इसका शुभारंभ शनिवार को किया गया था। इसके तहत सुबह सात बजे से देर शाम तक हेरिटेज वॉक कराई गई। इसके अंतर्गत श्रीराम मंदिर, हनुमानगढ़ी के साथ विभिन्न स्थलों का भ्रमण कराया गया। शाम को फूलों की होली, लोकनृत्य, रामलीला, भजन की प्रस्तुति भी हुई।

उन्होंने बताया कि छह अप्रैल को चौधरी चरण सिंह घाट, राम की पैड़ी पर 2.5 लाख दिए जलाए जाएंगे। राम कथा पार्क के सामने पक्की पार्किंग स्थल पर रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता, लोकनृत्य, रामलीला, भजन की प्रस्तुति होगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन अयोध्या की धार्मिक गरिमा को और अधिक बढ़ाने के साथ-साथ देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को एक आध्यात्मिक अनुभव देगा।

अयोध्या में इस बार रामनवमी का आयोजन ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होने जा रहा है। अयोध्या उत्सव में लीन है। मठ-मंदिरों में सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजनों की धूम है। पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित रामोत्सव 2025 का भी शुभारंभ शनिवार को हेरिटेज वॉक से हुआ। उद्घाटन महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने किया। शाम को रामकथा पार्क में सांस्कृतिक संध्या हुई।

श्री राम जन्मोत्सव को और खास बनाने के लिए पर्यटन विभाग ने हेरिटेज वॉक का आयोजन किया। यह वॉक दशरथ महल से शुरू होकर हनुमानगढ़ी, राम जन्मभूमि, कनक भवन, मतगजेंद्र मंदिर होते हुए नयाघाट स्थित रानी हो पार्क पर संपन्न हुई।

हेरिटेज वॉक में भगवान शिव और मां पार्वती के स्वरूप के साथ नारद का स्वरूप आकर्षण का केंद्र बना। इसके अलावा, भगवान राम के अनन्य भक्त हनुमान के सेवक वानर सेना ने भी इस वॉक में हिस्सा लिया, जिसने इसे और भव्य बनाया।

शनिवार से शुरू हुए सांस्कृतिक आयोजनों में नृत्य, संगीत और नाटक के माध्यम से रामायण की कथाओं को जीवंत किया जा रहा है। पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित हेरिटेज वॉक ने अयोध्या के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। इस वॉक में शामिल श्रद्धालु और पर्यटक अयोध्या की समृद्ध विरासत से रूबरू हुए।

हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि जैसे पवित्र स्थलों के दर्शन के साथ-साथ कनक भवन और मतगजेंद्र मंदिर की यात्रा ने इस अनुभव को और समृद्ध बनाया। वॉक के दौरान भगवान शिव, मां पार्वती और नारद के स्वरूपों ने इसे एक अलौकिक आध्यात्मिक अनुभव में बदल दिया। हनुमान जी की वानर सेना के स्वरूप ने बच्चों और युवाओं के बीच खास उत्साह पैदा किया।
Santosh Kumar

Recent Posts

अमरोहा : दरोगा और CRPF इंस्पेक्टर समेत 4 पर गैंगरेप का केस दर्ज

खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…

22 minutes ago

जहाज ‘एमवी केप डाओ’ पर हमला, यूपी के देवरिया निवासी भारतीय नाविक की मौत

होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…

32 minutes ago

चक्रवात ‘अर्णब’ का अलर्ट, ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…

5 hours ago

भाजपा में बड़ा फेरबदल: 36 राज्यों/UTs में नए प्रभारी, स्मृति ईरानी को दो राज्य

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…

6 hours ago

रायपुर : 3000 लोगों का रक्तदान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…

6 hours ago

जौनपुर: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन

जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…

8 hours ago