जौनपुर / सिरकोनी : अश्लील वीडियो बनाकर यौन शोषण करने वाला युवक गिरफ्तार

“जफराबाद थाना क्षेत्र की एक गांव की महिला ने एक युवक पर वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है”

सिरकोनी 06 / 04 / 2025 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 

महिला बगल के ही एक गांव के युवक से प्रेम करती थी। युवक ने पहले महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उससे संबंध बनाए फिर उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला का यौन शोषण करता। साथ ही उससे रुपये में मांगने लगा। धीरे-धीरे महिला के सारे जेवर बिक गये।

हालांकि महिला का पति इस दौरान मुंबई से कई बार घर आया लेकिन महिला अपने पति को कुछ बताने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। एक सप्ताह पहले पति लौटा तो उसने आपबीती बताई। दंपति ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर लिया और कार्रवाई शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Santosh Kumar

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

13 hours ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

13 hours ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

13 hours ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

22 hours ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

22 hours ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

22 hours ago