Breaking News

राजस्थान : ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 91 IPS और 142 RAS का ट्रांसफर, 12 IAS का भी तबादला

“राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। सरकार ने 90 से ज्यादा आईपीएस और 142 RAS का ट्रांसफर कर दिया है। जबकि 12 IAS का भी तबादला किया गया है”

जयपुर 21 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सरकार ने 91 आईपीएस और 142 आरएएस का ट्रांसफर कर दिया है। वहीं, 12 आईएएस का भी तबादला किया गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश जारी किया है। 

सीनियर आईपीएस अधिकारी राजेश मीणा को उदयपुर से हटाकर महानिरीक्षक पुलिस, जोधपुर रेंज कर दिया गया है। रवि दत्त गौड़ को महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय जयपुर में तैनात किया गया है। अभी वे कोटा में इसी पद पर तैनात थे। ओम प्रकाश को जोधपुर का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। 

राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जयपुर विकास प्राधिकरण का उपायुक्त बनाया गया है। मनोज कुमार मीणा को उपायुक्त, उपनिवेशन विभाग, नाचना (जैसलमेर) पर तैनात किया है। इसी तरह जगत राजेश्वर को जिला रसद अधिकारी (प्रथम), जयपुर बनाया गया है। 

पिछले महीने हुआ था 62 आईएएस अधिकारियों का तबादला 

इससे पहले पिछले महीने राजस्थान सरकार ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 11 जिला कलेक्टरों (डीसी) समेत 62 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया था। वित्त, गृह और उद्योग जैसे प्रमुख विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को बदल दिया गया और 21 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

सबसे बड़े बदलावों में से एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अखिल अरोड़ा का वित्त विभाग से स्थानांतरण है, जहां वे पाँच साल तक कार्यरत रहे। अब उन्हें जलदाय विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) नियुक्त किया गया है। 

अक्टूबर 2022 से गृह विभाग का प्रभार संभाल रहे आईएएस आनंद कुमार को वन विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया था। वित्त विभाग अब वैभव गालरिया के अधीन हो गया है जिन्हें वित्त विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया।

Santosh SETH

Recent Posts

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

1 day ago

त्योहारी भीड़ पर एक्शन में रेल मंत्री: वार रूम से कर रहे लाइव निगरानी

त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…

1 day ago

अयोध्या: 30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी, CM योगी का विकास पर जोर

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्यता: 30 लाख दीयों से जगमगाए सरयू के 56 घाट,…

1 day ago

सीएम योगी: रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अब अयोध्या का सपना देख रहे हैं

सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा निशाना: 'जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,…

1 day ago

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

2 days ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

2 days ago