“राजस्थान के श्रीमाधोपुर के न्यू रेलवे स्टेशन के पास बड़ा हादसा हो गया है। रेलवे ट्रैक पर एक नंदी को बचाने के चक्कर में ये ट्रेन हादसा हुआ है। हादसे में मालगाड़ी के तीन दर्जन से अधिक डब्बे रेलवे ट्रैक से उतर गए और डिब्बे एक दूसरे पर चढ़ गए। हादसे के बाद रेलवे ट्रैक हुआ बाधित हो गया है”
सीकर 08 / 10 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क
मिली जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी फुलेरा से रेवाड़ी की ओर जा रही थी। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी जीआरपी तथा कार्मिक मौके पर पहुंचे हैं। एक एक कर टूटे डिब्बों को हटाने का काम शुरू किया गया है।
सीकर जिले के श्रीमाधोपुर में बुधवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार फुलेरा से रेवाड़ी की ओर जा रही एक मालगाड़ी की सभी 36 बोगियां पटरी से उतर गईं।
फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन रेलवे की तकनीकी टीम जांच में जुट गई है। फिलहाल हादसे में कोई जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन रेल यातायात प्रभावित हो गया है। कई ट्रेनों के रूट में बदलाव या देरी की संभावना जताई जा रही है।
PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…
त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…
अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्यता: 30 लाख दीयों से जगमगाए सरयू के 56 घाट,…
सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा निशाना: 'जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,…
चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…
कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…