“मंगलवार को हिमाचल के कुल्लू और मंडी जिलों में बादल फटने से दो लोगों की मौत हो गई। दो पुल और पांच मकान व दुकानें और कई बीघा कृषि भूमि बह गई। जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के चिशौदी में मलबे से चार और शव मिले हैं, जिसको मिलाकर आपदा में मृतकों की संख्या 67 हो गई है”
नई दिल्ली 20 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश समेत पश्चिमी हिमालयी राज्यों में बारिश का कहर जारी है। मंगलवार को हिमाचल के कुल्लू और मंडी जिलों में बादल फटने से दो लोगों की मौत हो गई। दो पुल और पांच मकान व दुकानें और कई बीघा कृषि भूमि बह गई।
कुल्लू-कालंग सड़क आवाजाही के लिए बंद हो गई है। इससे दुर्गम चार पंचायतों का संपर्क कट गया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के चिशौदी में मलबे से चार और शव मिले हैं, जिसको मिलाकर आपदा में मृतकों की संख्या 67 हो गई है।
हिमाचल प्रदेश में किन्नौर कैलाश यात्रा मार्ग पर पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक की पहचान गौरव निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई है। अब तक यात्रा पर पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। इसको देखते हुए प्रशासन ने यात्रा पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।
यात्रा 30 अगस्त तक होनी थी। जो श्रद्धालु यात्रा पर निकले गए हैं, उन्हें मलिंग खट्टा से वापस भेजा जा रहा है। राजधानी शिमला के बैनमोर में भूस्खलन के चलते हिमुडा कॉलोनी से 40 लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। मंगलवार शाम क प्रदेश में एक एनएच समेत 357 सड़कें बंद रहीं। वहीं, 872 बिजली ट्रांसफार्मर और 140 पेयजल योजनाएं भी ठप हैं।
PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…
त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…
अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्यता: 30 लाख दीयों से जगमगाए सरयू के 56 घाट,…
सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा निशाना: 'जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,…
चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…
कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…