नीट पेपर लीक मामलों के लिए पीएम मोदी द्वारा फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन के ऐलान के बाद, राहुल गांधी ने उन पर शिक्षा प्रणाली को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है।
राहुल गांधी का PM मोदी पर बड़ा हमला: ‘आपने युवाओं का भविष्य बर्बाद किया’, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे समेत रखीं 3 बड़ी मांगें”
नई दिल्ली: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट
नीट (NEET) पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में चल रही कथित धांधली को लेकर देश की सियासत पूरी तरह से गरमा चुकी है।
पेपर लीक मामलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘फास्ट ट्रैक कोर्ट’ (Fast Track Court) के गठन के ऐलान के कुछ ही देर बाद, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उन पर जोरदार पलटवार किया है।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर शिक्षा प्रणाली को बर्बाद करने और पेपर लीक माफियाओं को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया है।
You are the one who has harmed the future of our youth the most.
You allowed and encouraged the total capture and destruction of our education system – and protected every person responsible for it.
The students’ demands are clear:
1. Sack Dharmendra Pradhan.
2. Apologise to… https://t.co/0MK4wPMNiK— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 23, 2026
दरअसल, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर पेपर लीक मामलों में सख्त कार्रवाई का भरोसा जताते हुए एक पोस्ट किया था।
इसी पोस्ट को रिपोस्ट (Repost) करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर सीधा हमला बोला।
“आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। आपने न सिर्फ हमारी शिक्षा प्रणाली पर पूरा कब्जा होने और उसे बर्बाद होने दिया, उसे बढ़ावा भी दिया – और इसके जिम्मेदार हर व्यक्ति को संरक्षण दिया है।”
राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में छात्रों के हित का हवाला देते हुए केंद्र सरकार के सामने तीन बड़ी और स्पष्ट मांगें रखी हैं:
शिक्षा मंत्री का इस्तीफा: मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत उनके पद से हटाया जाए।
छात्रों से माफी: सरकार देश के उन लाखों छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे, जिनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है।
कड़ी कार्रवाई: विरोध प्रदर्शन के दौरान शांतिपूर्ण छात्रों के साथ हिंसा और बर्बरता करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
इससे पहले, जंतर-मंतर और देशभर में हो रहे छात्रों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थिति को संभालने के लिए बड़ा कदम उठाया। पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा था:
“देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा।”
प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि इस संबंध में संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए गए हैं और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
बहरहाल, राहुल गांधी के इस आक्रामक रुख ने साफ कर दिया है कि विपक्ष नीट पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार को आसानी से छोड़ने वाला नहीं है और मानसून सत्र में यह मुद्दा और भी जोर-शोर से गूंजेगा।
लखनऊ: जन्मदिन की पार्टी के बाद खौफनाक वारदात, मौरंग के ढेर पर मिला मजदूर का…
बद्दी पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी स्ट्राइक: गांजा तस्कर राहुल गुप्ता की 1.97 करोड़…
हिंदी दिवस विशेष: अवधी से लेकर राजस्थानी तक, जानिए हिंदी को समृद्ध बनाने वाली 8…
रूस-यूक्रेन युद्ध: पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने की पुतिन से मध्यस्थता की पेशकश, क्रेमलिन…
ब्रिक्स 2026: भारत की ऐतिहासिक कूटनीतिक जीत, दो युद्धों और गहरे मतभेदों के बीच 'नई…
जौनपुर: अपराधियों की निगरानी में चूक और लापरवाही पर SSP का हंटर, 4 दरोगाओं समेत…