पूर्वांचल विश्वविद्यालय : को-करिकुलर परीक्षा का शेड्यूल जारी
“वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में को-कैरिकुलम परीक्षाएं 19 और 20 सितंबर को होंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने शेड्यूल जारी कर दिया है। छात्र 16 सितंबर तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं”
जौनपुर 14 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
परीक्षाएं तीन पालियों में आयोजित की जाएंगी। 19 सितंबर को प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा सुबह 9 से 10:30 बजे तक होगी। द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 11:30 से 1 बजे तक होगी। तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा दोपहर 2 से 3:30 बजे तक होगी।
20 सितंबर को चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा सुबह 9 से 10:30 बजे तक निर्धारित है। पंचम सेमेस्टर की परीक्षा 11:30 से 1 बजे तक होगी। छठे सेमेस्टर की परीक्षा दोपहर 2 से 3:30 बजे तक होगी।
जौनपुर और गाजीपुर के 586 महाविद्यालयों के छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे। को-कैरिकुलम में पास होना सभी छात्रों के लिए अनिवार्य है। कुछ छात्रों का रिजल्ट को-कैरिकुलम में फेल होने के कारण रुका हुआ है। विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों को छात्रों के परीक्षा फॉर्म भरवाने का निर्देश दिया है।











