पूर्वांचल विश्वविद्यालय – नहीं मिला कोई हिडेन कैमरा, पुलिस कर रही है मामले की जाँच

“वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास के बाथरूम में हिडेन कैमरा मिलने का आरोप लेकर छात्राओं का हंगामा रात के तीन बजे तक चलता रहा। कुलपति और पुलिस अधिकारी छात्राओं को समझाते रहे। उनका कहना था कि कहीं भी हिडेन कैमरा मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। प्रकरण की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई”
जौनपुर 20 / 11 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
18 नवंबर 2024 की शाम मीराबाई बालिका छात्रावास (वीबीएसपीयू) के शौचालय में गुप्त कैमरा होने की खबर से छात्राओं में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया। घटना के विरोध में छात्रावास की करीब 80-100 छात्राओं ने मामले की जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
इसकी सूचना मिलते ही अन्य छात्र (लगभग 100-110) भी कुलपति आवास के पास एकत्र हो गए और वार्डेन एवं विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर को हटाने की मांग करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन देर रात तक चलता रहा।
पुलिस की जांच के दौरान सामने आया कि मीराबाई छात्रावास की एमएससी प्रथम वर्ष की एक छात्रा समेत छह छात्राओं को एक ही नंबर से कॉल आई। कॉलर ने दावा किया कि उसके पास उनकी वीडियो क्लिप्स हैं। इसके बाद कॉलर ने अपना फोन बंद कर दिया।
इस घटना से चिंतित होकर छात्राओं ने एक मोबाइल एप की मदद से शौचालय की जांच की और उन्हें संदेह हुआ कि वहां हिडेन कैमरा हो सकता है। इसके चलते उन्होंने विरोध-प्रदर्शन शुरू किया। हालांकि, पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन की जांच में ऐसा कुछ भी नहीं पाया गया।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मीराबाई छात्रावास के बाथरूम में हिडेन कैमरा होने की बात कहते हुए छात्राएं सोमवार रात आठ बजे सड़क पर उतर गईं। शॉवर में कैमरा छिपाने का आरोप लगाते हुए छात्राओं ने जमकर हंगामा किया।
इस दौरान छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। कहा कि बाथरूम के शॉवर में कैमरा छिपाए जाने की संभावना है। छात्राओं का आरोप था कि कैमरा उनके फोन के कैमरा डिक्टेटर एप में सक्रिय दिखा। छह छात्राओं को अज्ञात नंबर से धमकी भरे मैसेज भी प्राप्त हुए हैं।
मैसेज में उनके बाथरूम में हिडेन कैमरा होने की धमकी देकर उनसे बात करने के लिए दबाव डाला जा रहा था। पुलिस उनके नंबर को ट्रेस कर गोरखपुर का बता रही है। हंगामे के दौरान एक छात्रा बेहोश होकर गिर गई थी।
इस बात की जानकारी छात्रों को हुई तो वे भी समर्थन में आ गए। उन्होंने एक एंबुलेंस समेत कुछ वाहनों को रोककर हंगामा किया। सीओ सदर परमानंद कुशवाहा ने आवागमन बहाल कराया। उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच में कोई कैमरा नहीं था। यह सूचना अफवाह थी।
कुलपति पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि छह छात्राओं के मोबाइल पर एक ही नंबर से फोन करके अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा था। छात्राओं ने एक साॅफ्टवेयर के जरिये अनुमान लगाया कि उनके बाथरूम में हिडेन कैमरा लगा है।
मैंने स्वयं छात्राओं के साथ कमरे में जाकर चेक किया। ऐसा कुछ नहीं था। उल्टा वाई-फाई के चलते ऐसा बता रहा था। यह अफवाह थी। छात्राओं को शांत कराया गया। उस नंबर की सर्विलांस के माध्यम से जांच कराई जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस की जांच के दौरान सामने आया कि मीराबाई छात्रावास की एमएससी प्रथम वर्ष की एक छात्रा समेत छह छात्राओं को एक ही नंबर से कॉल आई। कॉलर ने दावा किया कि उसके पास उनकी वीडियो क्लिप्स हैं। इसके बाद कॉलर ने अपना फोन बंद कर दिया।
इस घटना से चिंतित होकर छात्राओं ने एक मोबाइल एप की मदद से शौचालय की जांच की और उन्हें संदेह हुआ कि वहां हिडेन कैमरा हो सकता है। इसके चलते उन्होंने विरोध-प्रदर्शन शुरू किया। हालांकि, पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन की जांच में ऐसा कुछ भी नहीं पाया गया।
Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी में झमाझम बारिश से जलभराव, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…

6 hours ago

वाराणसी के लोहता में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड ट्रक ने दो को रौंदा

वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…

6 hours ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में स्कूल बंद, धान फसल बर्बाद

यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…

6 hours ago

एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड, कुल पदक 27 हुए

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…

6 hours ago

छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात: सभी स्कूल बंद, सीएम ने दिए बचाव के निर्देश

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…

6 hours ago

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

9 hours ago