जौनपुर – नाबालिग लड़की से दुराचार करने के दोषी को मिली 20 वर्ष की सजा

“चंदवक निवासी नाबालिग लड़की से दुराचार करने के दोषी पंकज मौर्या को अपर सत्र न्यायाधीश उमेश कुमार द्वितीय ने 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख रुपये अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड की धनराशि पीड़िता को देने का आदेश दिया है”
जौनपुर 20 / 11 / 2024 सुनील कुमार की रिपोर्ट
पीड़िता ने 11 अक्तूबर 2021 को पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर कहा था कि वह अनुसूचित जाति की नाबालिग लड़की है। उसके पिता की कापी-किताब की दुकान है। चंदवक के बजरंग नगर निवासी पंकज मौर्या से दुकान पर आने-जाने के कारण पहचान हो गई।
घटना के दो वर्ष पूर्व उसने पीड़िता को शादी का झांसा दिया। दूसरी लड़की के नाम पर उसका फर्जी आधार कार्ड बनवाया और 19 वर्ष उम्र दिखाकर बनारस के होटल में कई बार ले गया। वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। उसकी कई अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिया।
इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई। जब उसने यह बात उसे बताई तो आरोपी ने दवा पिलाकर गर्भपात करा दिया। जब उससे शादी की बात की तो उसने इनकार कर दिया। आरोपी युवक और उसके परिवार वालों ने जातिसूचक शब्दों से उसे अपमानित किया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दुराचार, गर्भपात, धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में 13 अक्तूबर 2021 को एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल और बयान दर्ज कराया।
उसने बताया कि पंकज की नौकरी सेना में लग गई थी। इसलिए उसने उसे छोड़ दिया। 28 फरवरी 2021 को जब पता चला कि उसकी कहीं और शादी हो गई है और उसने उससे जाकर पूछा तो उसने शादी से इनकार कर दिया और मोबाइल तोड़कर फेंक दिया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद पंकज को दोषी पाते हुए सजा सुनाई।
Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी में झमाझम बारिश से जलभराव, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…

6 hours ago

वाराणसी के लोहता में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड ट्रक ने दो को रौंदा

वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…

6 hours ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में स्कूल बंद, धान फसल बर्बाद

यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…

7 hours ago

एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड, कुल पदक 27 हुए

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…

7 hours ago

छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात: सभी स्कूल बंद, सीएम ने दिए बचाव के निर्देश

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…

7 hours ago

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

9 hours ago