पूर्वांचल विश्वविद्यालय – सेमेस्टर परीक्षाएं दिसंबर के पहले सप्ताह से होगी शुरू

“वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं दिसंबर के पहले सप्ताह से शुरू कराने की तैयारी है। वर्तमान सत्र की परीक्षाएं पूर्व की भांति कराने पर शासन से सहमति मिली है। समर्थ पोर्टल पर आवेदन नहीं किए जाएंगे। 21 नवंबर तक परीक्षा फाॅर्म ऑनलाइन किए जाएंगे। महाविद्यालय 23 तक परीक्षा शुल्क विश्वविद्यालय में जमा कर सकेंगे”
जौनपुर 20 / 11 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के अपर मुख्य सचिव डाॅ. सुधीर एम बोबड़े की ओर से विश्वविद्यालयों को जारी पत्र में कहा गया है कि विश्वविद्यालय स्तर पर समर्थ पोर्टल के समस्त 41 माड्यूल पूर्ण कर लिए गए हैं, परंतु विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के समर्थ पोर्टल के माड्यूल पूर्ण नहीं हो पाए हैं।
इससे वर्तमान सत्र में समर्थ पोर्टल के जरिये सेमेस्टर परीक्षाएं करा पाना संभव नहीं हो पा रहा है। मौजूदा सत्र में पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं पूर्व की भांति कराई जाएंगी।
यह अनुमति इस शर्त के साथ दी गई है कि अगले सत्र से समस्त परीक्षाएं अनिवार्य रूप से समर्थ पोर्टल के माध्यम से ही कराई जाएंगी। प्रदेश के समस्त राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के अनुरोध पर पूर्व की तरह परीक्षा कराने के लिए सहमति प्रदान की गई है।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डाॅ. विनोद कुमार सिंह कहा कि परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरने के लिए लिए मंगलवार की रात से वेबसाइट सक्रिय कर दी गई है।
विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर और गाजीपुर के समस्त महाविद्यालय के प्राचार्यों को निर्देश दिया गया है कि हर हाल में परीक्षा फॉर्म तय तिथि के अनुसार भरवाने के साथ ही सत्यापन कराएं।
Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी में झमाझम बारिश से जलभराव, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…

5 hours ago

वाराणसी के लोहता में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड ट्रक ने दो को रौंदा

वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…

5 hours ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में स्कूल बंद, धान फसल बर्बाद

यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…

5 hours ago

एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड, कुल पदक 27 हुए

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…

6 hours ago

छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात: सभी स्कूल बंद, सीएम ने दिए बचाव के निर्देश

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…

6 hours ago

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

8 hours ago