Breaking News

पंजाब : पुलिस हिरासत से भागे रेप के आरोपी AAP विधायक हरमीत सिंह ढिल्लों

“सूत्रों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत पठानमाजरा पुलिस की हिरासत से फरार हो गए हैं। गिरफ्तार करके लोकल थाने ले जाते वक्त पठानमाजरा और उनके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग की है”

मोहाली 02 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पंजाब से बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पंजाब पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी है कि पंजाब के सनौर सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह ढिल्लों पुलिस की हिरासत से भाग गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, रेप केस में आरोपी विधायक हरमीत सिंह ढिल्लों कथित तौर पर गिरफ्तारी के बाद स्थानीय पुलिस थाने ले जाते समय पुलिस हिरासत से भाग गए। 

पुलिस पर की गोलीबारी- सूत्र

पंजाब पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आप विधायक हरमीत सिंह ढिल्लों और उनके साथियों ने भागते समय गोलीबारी की और एक पुलिसकर्मी को कुचल भी दिया है। इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है। पुलिस हरमीत सिंह ढिल्लों का पीछा कर रही है। 

घटना में एक पुलिसकर्मी घायल 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, विधायक हरमीत पठानमाजरा पुलिसकर्मी के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर फरार हो गए हैं। विधायक और उनके साथी एक स्कार्पियो और एक फार्चूनर लेकर भागे हैं। पुलिस ने फार्चूनर कार को पकड़ा है लेकिन विधायक स्कापियो में फरार हैं। पुलिस की टीम विधायक का पीछा कर रही है।

विधायक के वकील ने क्या बताया?

AAP विधायक हरमीत सिंह ढिल्लों पठानमाजरा की गिरफ्तारी पर, उनके वकील, एडवोकेट सिमरनजीत सिंह सग्गू का बयान सामने आया है। वकील ने बताया- “हरमीत सिंह के खिलाफ एक FIR दर्ज की गई है।

एक मामला हाई कोर्ट में पेंडिंग था। हाई कोर्ट ने इसे निपटा दिया और डीआईजी रोपड़ रेंज को जांच के लिए नियुक्त किया। लेकिन ये FIR बाढ़ के कारण पिछले दो दिनों में राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव का रिजल्ट है।

यह कानून के खिलाफ है, तथ्यों के खिलाफ है और पूरी तरह से राजनीतिक लोगों और नौकरशाही के बीच रस्साकशी है। बलात्कार की धारा और धारा 420 लगाई गई है। शिकायतकर्ता ने एसएसपी मोहाली के समक्ष आवेदन दायर किया था और हाईकोर्ट में एक रिट दायर की थी।

उन सभी आरोपों को एसएसपी मोहाली ने स्टेटस रिपोर्ट के माध्यम से हाईकोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया था, शिकायतकर्ता ने खुद स्वीकार किया कि वह हरमीत सिंह के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। ये सिस्टम की कार्यशैली पर बड़ा सवाल उठाता है।”

Santosh SETH

Recent Posts

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

20 hours ago

त्योहारी भीड़ पर एक्शन में रेल मंत्री: वार रूम से कर रहे लाइव निगरानी

त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…

20 hours ago

अयोध्या: 30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी, CM योगी का विकास पर जोर

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्यता: 30 लाख दीयों से जगमगाए सरयू के 56 घाट,…

20 hours ago

सीएम योगी: रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अब अयोध्या का सपना देख रहे हैं

सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा निशाना: 'जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,…

20 hours ago

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

2 days ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

2 days ago