“पंजाब पुलिस ने मंगलवार को बब्बर खालसा के आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। दरअसल बीते दिनों बटाला में शराब की दुकान पर ग्रेनेड से हमला किया गया था। इसी मामले में आतंकी मॉड्यूल के 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है”
चंडीगढ़ 21 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
पंजाब पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उसने पाकिस्तान समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और बटाला में शराब की दुकान के बाहर ग्रेनेड से हमले की कोशिश में शामिल इसके 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा के कहने पर मनिंदर बिल्ला और मन्नू अगवान द्वारा इस आतंकी मॉड्यूल का संचालन किया जा रहा था। बता दें कि 17 मई को एक शराब की दुकान के बाद बटाला के फोकल प्वाइंट पर मोटरसाइकिल सवार कुछ युवकों ने ग्रेनेड से हमला किया था।
हालांकि युवकों द्वारा फेंका गया यह ग्रेनेड फटा नहीं। इस घटना के बाद पुलिस ने मन्नू अगवान के खिलाफ मामला दर्ज किया था। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में बरिंदर सिंह उर्फ साजन, जतिन कुमार उर्फ रोहन, अब्राहम उर्फ रोहित और सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि ये सभी मूलरूप से शुकरपुरा के निवासी हैं। डीजीवी यादव ने बताया कि इसके अलावा राहुल मसीह और सोहित को भी इस आतंकी मॉड्यूल केस में गिरफ्तार किया गया है। राहुल और सोहित दोनों बटाला के रहने वाले हैं।
जासूसी के आरोप में 2 लोग गिरफ्तार
इससे पहले पंजाब के गुरदासपुर जिले में पाकिस्तान की जासूसी के आरोप में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया था। पंजाब पुलिस ने सोमवार को बताया कि उसने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ संवेदनशील सैन्य जानकारी साझा करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
डीजीपी गौरव यादव ने इसे लेकर बताया, “एक अभियान में गुरदासपुर पुलिस ने, संवेदनशील सैन्य जानकारी साझा करने में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने के प्रयास को विफल कर दिया।”
चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…
कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…
जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…
जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…
जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…
प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…