पंजाब : पुलिस ने बब्बर खालसा से जुड़े पांच आतंकियों को किया अरेस्ट

“पंजाब के नवांशहर में एक शराब के ठेके पर ग्रेनेड हमला करने वाले आरोपी का पुलिस ने एनकांउटर ने किया है। एनकाउंटर में बदमाश के पैर में गोली लगी है”

चंडीगढ़ 14 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पंजाब पुलिस ने मंगलवार को राजस्थान से पांच लोगों को हिरासत में लेकर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े बब्बर खालसा इंटरनेशनल के एक आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ करने का दावा किया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ़्तार किए गए आरोपियों में से एक बरामदगी के लिए ले जाते समय पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि आतंकी मॉड्यूल ने हाल ही में एसबीएस नगर में एक शराब की दुकान पर हमला करने की योजना बनाई थी और उसे स्वतंत्रता दिवस पर ऐसे ही हमले करने का काम सौंपा गया था।

जानकारी के मुताबिक, पंजाब के नवांशहर में पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई के इशारे पर एक शराब के ठेके पर ग्रेनेड हमला करने वाले सोनू आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। नवांशहर के गांव मुन्ना में पुलिस इसे हथियार बरामदगी के लिए लेकर आई थी और इसने पुलिस पर हमला कर दिया। आरोपी की टांग पर गोली लगी है। 

राजस्थान के टोंक और एक ऋतिक नामक नौजवान को जयपुर से भी गिरफ्तार किया है। इनमे सें ज्यादा तर आरोपी नाबालिग हैं। विदेश में बैठे जिशान अख्तर, गोपी नवांशहरिया, मन्नू अगवान और पाकिस्तान में हरिंदर रिंदा के इशारे पर ग्रेनेड हमला हुआ था। पुलिस ने एक पिस्टल दो कारतूस और एक हैंड ग्रेनेड को भी बरामद किया। 

बब्बर खालसा के इशारे पर खराब करना चाहता था माहौल

एसएसपी नवांशहर डॉ. मेहताब सिंह विर्क ने बताया कि जिस युवक का एनकाउंटर किया गया, उसे रिकवरी के लिए यहां लाया गया था और इस युवक जिसका नाम सोनू है, जो काला संघ्या जिला कपूरथला का रहने वाला है।

आरोपी ने पुलिस पर दो फायर किए और जवाबी कार्रवाई के दौरान युवक के पैर में गोली लग गई। युवक द्वारा चलाई गई फायर सरकारी पुलिस गाड़ी पर लगी। इसके साथ ही एसएसपी ने यह भी बताया कि यह व्यक्ति बब्बर खालसा और आईएसआई के इशारे पर पंजाब का माहौल खराब करने के लिए यह सब कर रहा था और उसे पाकिस्तान से हैंडल किया जा रहा था।