Breaking News

पंजाब : अमृतसर के खेतों में मिले पाकिस्तानी मिसाइल के मलबे, राज्य में सख्त पाबंदियां

“ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान बार-बार सीमा से सटे इलाकों में मिसाइल हमले और फायरिंग कर रहा है। अमृतसर के खेतों में पाकिस्तानी मिसाइल के मलबे गिरे दिखाई दे रहे हैं जिसे भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने आसमान में ही मार गिराया”

अमृतसर 08 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पाकिस्तान ने भारत पर बड़ा अटैक करने की कोशिश की है लेकिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान के बड़े हमले को नाकाम कर दिया है। पाकिस्तानी फौज ने देश के 15 शहरों पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक किया है लेकिन भारतीय फौज ने पाकिस्तान के मिसाइलों और ड्रोन को मार गिराया है।

पाकिस्तान ने सिविलियंस को टारगेट कर करके अमृतसर, कपूरथला, पठानकोट, श्रीनगर समेत 15 शहरों को पाकिस्तान ने निशाना बनाने की कोशिश की लेकिन भारत ने सभी मिसाइलों को आसमान में ही तबाह कर दिया।

अमृतसर के खेतों में दिखे पाकिस्तानी मिसाइल के मलबे

अमृतसर के खेतों में पाकिस्तानी मिसाइल के मलबे गिरे दिखाई दे रहे हैं जिसे भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने आसमान में ही मार गिराया और उसके बाद वो जमीन पर जा गिरे यानि पाकिस्तान ने जो मिसाइल सिविलियन्स पर दागे थे। पंजाब भर में जहां मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट के जरिए लोगों को युद्ध की स्थिति के बारे में जागरूक किया गया, वहीं राज्य के कई जिलों में सख्त पाबंदियां लग गई है।

एहतियात बरतते हुए पाकिस्तान की सीमा से लगने वाले पंजाब के जिलों में आतिशबाजी और खास तौर पर तेज धमाके के साथ फटने वाले पटाखों पर तत्काल प्रभाव से बैन लगा दिया गया है। अमृतसर, मोगा और कपूरथला में पटाखों पर 5 जुलाई तक बैन लगाया गया है। किसी भी शादी-विवाह या अन्य समारोह में पटाखे फोड़ने की मनाही रहेगी।

पंजाब पुलिस की छुट्टिया कैंसिल

उधर, पंजाब पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक कैंसिल कर दी गई हैं। पंजाब पुलिस के प्रशासनिक विंग के आईजी की तरफ से पंजाब के समूह पुलिस कार्यालयों तथा संबंधिक अधिकारियों को भेजे गए पत्र के अनुसार प्रबंधकीय कारणों के चलते पंजाब में सभी पुलिस कर्मचारियों तथा अधिकारियों की छुट्टियां आगामी आदेशों तक पूर्ण रूप से बंद की जाती हैं। केवल विशेष हालातों में ही अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्‌टी सक्षम अधिकारी की स्वीकृति से ही मंजूर होगी।

बार-बार सीमा से सटे इलाकों में फायरिंग कर रहा पाकिस्तान

वहीं, आपको बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान बार-बार सीमा से सटे इलाकों में फायरिंग कर रहा है। कुपवाड़ा में देर रात पाकिस्तानी सेना ने रिहायशी इलाकों को टारगेट कर गोले बरसाए। पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलीबारी की वजह से आस पास के कई दुकानों को नुकसान पहुंचा है।

Santosh SETH

Recent Posts

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

5 hours ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

5 hours ago

जौनपुर: दिशा समिति की बैठक में किये गए पांच बड़े फैसले

जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…

6 hours ago

जौनपुर: किसानों की आय बढ़ाने की पहल, 200 कृषकों को बंटे मुफ्त प्याज बीज

जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…

6 hours ago

जौनपुर: रोजगार मेले में जनपद के 589 युवाओं को मिला रोजगार

जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…

6 hours ago

दिवाली: खुशियों का पर्व या प्रदूषण का संकट? पर्यावरण बनाम राजनीति का द्वंद्व

प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…

6 hours ago