राष्ट्रपति का अभिभाषण: 12 लाख तक की आय पर अब 0 टैक्स; EU के साथ ऐतिहासिक व्यापार समझौता और स्पेस में भारतीय स्टेशन

“संसद के समवेत सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने आज मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड और भविष्य का विजन डॉक्यूमेंट पेश किया”

नई दिल्ली: “The Politics Again” संतोष सेठ की रिपोर्ट 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “वर्ष 2026 के साथ हमारा देश इस शताब्दी के दूसरे चरण में प्रवेश कर चुका है।

भारत के लिए, इस शताब्दी के पहले 25 वर्षों का अंत कई सफलताओं, गौरवपूर्ण उपलब्धियों और असाधारण अनुभवों से भरा रहा है।

पिछले 10-11 वर्षों में, भारत ने हर क्षेत्र में अपनी नींव मजबूत की है। यह वर्ष विकसित भारत की ओर हमारी यात्रा का एक महत्वपूर्ण आधार है।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और विकास के लिए विकसित भारत-ग्राम विकास कानून बनाया गया है। इस नए सुधार से गांवों में 125 दिनों के रोजगार की गारंटी होगी। ”

इस दौरान एनडीए-भाजपा सांसदों ने तालियां बजाकर अपनी सराहना व्यक्त की। वहीं विपक्षी सांसद खड़े होकर विरोध जताते हुए कानून को वापस लेने की मांग करने लगे। 

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत अब सदी के दूसरे पड़ाव में प्रवेश कर चुका है और 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनना अब सपना नहीं, संकल्प है।

 इकोनॉमी और मिडिल क्लास को राहत

राष्ट्रपति ने ‘रिफॉर्म्स एक्सप्रेस’ का जिक्र करते हुए अर्थव्यवस्था पर की तारीफ की :

  • इनकम टैक्स: मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देते हुए 12 लाख रुपये तक की आय को टैक्स-फ्री कर दिया गया है।

  • जीएसटी (GST): रिफॉर्म्स की वजह से टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन 2025 में 2 करोड़ के पार पहुंच गया है।

  • EU ट्रेड डील: यूरोपियन यूनियन के साथ हुआ FTA भारत के मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर में रोजगार की बाढ़ लाएगा।

इंफ्रास्ट्रक्चर और डिफेंस: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंज

अभिभाषण में सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष जोर दिया गया:

  • सुरक्षा: राष्ट्रपति ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र किया, जिसके जरिए भारत ने आतंकी अड्डों को ध्वस्त किया। उन्होंने सिंधु जल समझौते के स्थगन को भी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई का हिस्सा बताया।

  • नक्सलवाद: देश में माओवाद अब 126 जिलों से सिमटकर सिर्फ 8 जिलों तक रह गया है।

  • स्पेस: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचने को ऐतिहासिक बताया और कहा कि जल्द ही अंतरिक्ष में भारत का अपना स्टेशन होगा।

सामाजिक न्याय और हेल्थकेयर

सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए राष्ट्रपति ने कहा:

  • पिछले एक दशक में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं।

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत को ‘ट्रेकोमा मुक्त’ घोषित कर दिया है।

  • देश में 1.80 लाख आयुष्मान आरोग्य मंदिर और 11 करोड़ से अधिक मुफ्त इलाज ने गरीबों को सुरक्षा कवच दिया है।

कृषि और महिला शक्ति

  • किसान: भारत दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक (150 मिलियन टन) और दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश बन गया है।

  • नारी शक्ति: देश में लखपति दीदियों की संख्या 2 करोड़ के पार हो गई है। NDA से महिला कैडेट्स का पहला बैच पास आउट हो चुका है, जो सेना में नेतृत्व करेगा।

राष्ट्रपति ने अपने भाषण के अंत में सभी सांसदों से अपील की कि वे राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित के विषयों पर एकमत हों।

उन्होंने कहा, “विकसित भारत का लक्ष्य किसी एक सरकार का नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का है।”

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.