राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हिमाचल दौरा स्थगित

“पांच मई से हिमाचल प्रवास पर आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा स्थगित हो गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से हिमाचल सरकार को इसकी जानकारी दे दी गई है। उनके दौरे को लेकर अब बाद में नया शेड्यूल तय किया जाएगा। हालांकि उनके दौरे को लेकर दोपहर में मुख्यमंत्री ने इसका संकेत दिया था”

शिमला 01 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

उधर, स्थानीय प्रशासन ने यहां उनके आगमन की तैयारियां शुरू कर दी थीं। अब अचानक ही राष्ट्रपति का शिमला का प्रस्तावित दौरा टल गया है। माना जा रहा है कि देश में उपजे हालात की वजह से यह दौरा रद्द हुआ है। अभी आगामी कार्यक्रम के बारे कुछ भी बताया नहीं गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच मई को आ रही थीं। आठ मई तक उनका शिमला में ही रहने का प्रोग्राम था।

इस दौरान उनके विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम भी शेड्यूल कर दिए गए थे। शिमला दौरे के दौरान उनका अटल टनल मनाली, आरट्रैक शिमला और आईआईटी मंडी का भी दौरा प्रस्तावित था। कुछ दिन पहले सुरक्षा को लेकर एसपीजी की टीम भी शिमला का दौरा करके गई थी। अधिकारियों के साथ एसपीजी की एक अहम बैठक भी हुई थी।

इसमें उन्होंने सुरक्षा इंतजाम को पुख्ता करने की दिशा निर्देश भी दिए थे। इसके बाद जिला प्रशासन ने राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर बैठकों का दौर शुरू कर दिया था, लेकिन अब अचानक ही उनका शिमला का दौरा स्थगित हो गया है। फिलहाल यहां राष्ट्रपति आवास को आमजन के लिए बंद रखा गया है।

Santosh SETH

Recent Posts

शिवराज का मान पर तीखा प्रहार: ‘नशे में विधानसभा पहुंचते हैं पंजाब के सीएम’

पंजाब में नशा मुक्ति पर सियासी संग्राम: शिवराज का भगवंत मान पर तीखा प्रहार—'नशे में…

8 minutes ago

राजस्थान निकाय चुनाव: पाली-अजमेर में कांग्रेस को झटका, BJP के बने मेयर।

राजस्थान निकाय चुनाव: पाली और अजमेर में बड़ा उलटफेर, सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद…

16 minutes ago

जौनपुर में भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

जौनपुर: बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में होगी भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से…

4 hours ago

लखीमपुर खीरी गोलीकांड: युवक ने शिक्षिका को मारकर की आत्महत्या

लखीमपुर खीरी के स्कूल में दिनदहाड़े खौफनाक गोलीकांड: सिरफिरे युवक ने शिक्षिका की हत्या कर…

4 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: सीएम योगी ने जनता के नाम लिखी ‘पाती’

सीएम योगी ने यूपी की जनता के नाम लिखी 'पाती': 4 करोड़ को मिला रोजगार,…

4 hours ago

AI की बगावत: मशीनें छिपा रहीं गलतियां, क्या 10 साल में खत्म होगी दुनिया?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बगावत: क्या 10 साल में खत्म हो जाएगी दुनिया? नई दिल्ली:…

4 hours ago