जौनपुर : स्कूलों के पास नशे की बिक्री पर लगेगी रोक

“जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में एन-कोर्ड की जिला स्तरीय समिति की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई”

जौनपुर 01 / 05 / 2025 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट
बैठक में समिति के संबंधित सदस्यों को निर्देशित किया गया कि जनपद के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देशित किया जाय कि सभी प्रकार के मनःप्रभावी दवाओं की बिक्री चिकित्सक के परामर्श पर ही ग्राहकों को बिक्री की जाय तथा उनके स्टाक का विवरण पंजिका में अद्यतन किया जाय।
सार्वजनिक एवं दूरस्थ/सूनसान स्थानों पर जहॉ ड्रग्स की बिक्री की सम्भावना हो, वहॉ पर सतर्क दृष्टि रखते हुए नियमित पेट्रोलिग की कार्यवाही की जाय। अस्पतालों, विद्यालयों एवं रेलवे/बस स्टेशनों के आस-पास पान मसाला, गुटका/दोहरा बेचने वाली दुकानों की चेकिंग/जांच किया जाय तथा पूर्ण रूप से जनपद में दोहरे की बिक्री पर रोक लगायी जाय।
स्कूलों के आस-पास परचून की दुकान पर टॉफी आदि के रूप में नशीले पदार्थ की बिक्री पर पूर्ण रोक लगायी जाय तथा ड्रग्स की तस्करी एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु विभिन्न राष्ट्रीय/राज्य राजमार्गो एवं संदिग्ध स्थानों पर संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग की जाए।
साथ ही ड्रग्स पीड़ित व्यक्तियों के उपचार एवं नशे की लत छुड़ाने के संबंध में अस्पतालों मे व्यवस्था की जाए व उनके पुनर्वास के संबंध में यथावश्यक कार्यवाही की जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह, जिला आबकारी अधिकारी विष्णु प्रताप सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
Santosh SETH

Recent Posts

स्पेशल कवरेज : MSME मंत्रालय ‘विशेष अभियान 6.0’ के लिए तैयार

स्वच्छता और सुशासन की नई पहल: MSME मंत्रालय 'विशेष अभियान 6.0' के लिए तैयार, ई-कचरे…

6 minutes ago

भारतीय नौसेना के युद्धपोत ‘सह्याद्री’ और ‘कुलिश’ पहुंचे फिलीपींस

भारतीय नौसेना के युद्धपोत 'सह्याद्री' और 'कुलिश' पहुंचे फिलीपींस: ADMM-प्लस के जरिए 'एक्ट ईस्ट' नीति…

14 minutes ago

फर्जी सिम और IMEI से छेड़छाड़ पर 3 साल की जेल, 50 लाख का जुर्माना

दूरसंचार विभाग की सख्त चेतावनी: फर्जी सिम और IMEI से छेड़छाड़ पर 3 साल की…

20 minutes ago

11वां आयुर्वेद दिवस: 89 लाख भारतीयों का संकल्प, 10 देशों में गूंज

11वें आयुर्वेद दिवस को लेकर देश में भारी उत्साह: 89 लाख नागरिकों ने लिया संकल्प,…

29 minutes ago

भागलपुर में दर्दनाक हादसा: बाढ़ के पानी में डूबने से 6 बच्चों की मौत

भागलपुर में बाढ़ का कहर: सुल्तानगंज के तरेटा गांव में 6 बच्चों की डूबने से…

36 minutes ago

रोहिणी जेल में कैदी की निर्मम हत्या, तंबाकू कारोबार को लेकर खूनी संघर्ष

दिल्ली की रोहिणी जेल में खूनी संघर्ष: तंबाकू के अवैध कारोबार को लेकर अंडरट्रायल कैदी…

45 minutes ago