West Bengal BJP Parivartan Yatra 2026

बंगाल फतह की तैयारी: BJP की 5,000 KM लंबी ‘परिवर्तन यात्रा’ आज से शुरू, PM मोदी करेंगे समापन | The Politics Again

‘पलटानो दरकार, चाहिए बीजेपी सरकार’: बंगाल फतह के लिए BJP की 5,000 KM लंबी ‘परिवर्तन यात्रा’ का आज से शंखनाद

द पॉलिटिक्स अगेन डेस्क | 1 मार्च 2026 | संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता के गलियारों में सियासी पारा चढ़ने लगा है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी (TMC) सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज (1 मार्च) से राज्यभर में 5,000 किलोमीटर लंबी विशाल ‘परिवर्तन यात्रा’ का आगाज कर दिया है।

यह यात्रा 10 मार्च तक चलेगी और पूरे बंगाल को मथते हुए कोलकाता पहुंचेगी, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐतिहासिक रैली के साथ इसका समापन करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मेगा चुनावी अभियान की रूपरेखा साझा की है।

पांच प्रमुख स्थानों से होगा आगाज, दिग्गज भरेंगे हुंकार

यह ‘परिवर्तन यात्रा’ राज्य के पांच अलग-अलग कोनों से शुरू की जा रही है, जिसे बीजेपी के राष्ट्रीय और प्रांतीय दिग्गज हरी झंडी दिखाएंगे:

  • 1 मार्च (सिलीगुड़ी): भाजपा अध्यक्ष (चुनाव प्रभारी) नितीन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रामाणिक यात्रा की शुरुआत करेंगे।

  • 2 मार्च (दक्षिण 24 परगना): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रायदिघी में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर यात्रा को रवाना करेंगे।

  • हावड़ा (आमता): रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यहां से कार्यक्रम का शंखनाद करेंगे।

इनके अलावा, आने वाले दिनों में जेपी नड्डा, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, शिवराज सिंह चौहान, अन्नापूर्णा देवी और स्मृति ईरानी जैसे बड़े चेहरे अलग-अलग स्थानों से यात्रा का नेतृत्व करेंगे।

250 विधानसभा सीटों को मथने का प्लान

बीजेपी के इस रोडमैप के अनुसार, यह 5000 किलोमीटर की यात्रा राज्य की 294 में से 250 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।

इस दौरान पार्टी 66 बड़ी रैलियां और लगभग 300 स्वागत कार्यक्रम आयोजित करेगी। होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए 3 और 4 मार्च को यात्रा स्थगित रहेगी और इसके बाद फिर से अपने निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ेगी।

नारा: ‘पलटानो दरकार, चाहिए बीजेपी सरकार’

इस यात्रा के लिए बीजेपी ने बंगाली और हिंदी के मिश्रण वाला आक्रामक नारा दिया है- ‘पलटानो दरकार, चाहिए बीजेपी सरकार’ (यानी बदलाव की जरूरत है, बीजेपी की सरकार चाहिए)।

पार्टी ने राज्य की ममता सरकार पर भ्रष्टाचार, लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन और विकास में पूरी तरह विफल रहने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने दावा किया कि 2011 में वामपंथियों को हटाकर टीएमसी ने जो वादे किए थे, वे खोखले साबित हुए। बीजेपी का स्पष्ट दावा है कि 2026 का चुनाव ‘तृणमूल कांग्रेस के विसर्जन का चुनाव’ साबित होगा।

ब्रिगेड मैदान में ‘ब्रिगेड चलो’ रैली से होगा समापन

10 मार्च को इस पूरी ‘परिवर्तन यात्रा’ का समापन कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड मैदान में होगा। यहां बीजेपी ‘ब्रिगेड चलो’ नाम से एक महारैली का आयोजन करेगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की पूरी संभावना है।

हालांकि, पीएम मोदी की इस रैली की अंतिम तारीख की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.