प्रयागराज – महाकुम्भ 2025 का आगाज, पुलिस विभाग ने किया भूमिपूजन

“प्रयागराज महाकुंभ को लेकर तैयारियां तेज़ हो चली हैं। पुलिस विभाग ने प्रयागराज के मेला क्षेत्र में रिजर्व पुलिस लाइन के लिए आज भूमि पूजन किया, जिसका विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ परेड मैदान में भूमि पूजन हुआ”
प्रयागराज 17 / 09 / 2024 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट
भूमि पूजन में पुलिस महकमें के साथ ही मेला प्राधिकरण से जुड़े प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए। भूमि पूजन के साथ ही आज से महाकुंभ से जुडे़ पुलिस विभाग के कामकाज की औपचारिक तौर पर शुरुआत हो जाएगी।
पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने बताया कि आज से मेला क्षेत्र में रिजर्व पुलिस लाइन का निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा। पुलिस थानों के निर्माण के साथ ही अग्नि शमन विभाग के कामकाज शुरु हो जाएंगे।
पुलिस विभाग की सक्रियता भी आज से मेला क्षेत्र में दिखाई देने लगेगी। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों के पहले फेस की आज से आमद शुरुआत हो जाएगी।
रिजर्व पुलिस लाइन के भूमि पूजन में कई अखाड़ों के साधू संत भी शामिल हुए, डीएम मेला विजय किरन आनंद, आईजी प्रेम चंद्र, एसएसपी मेला राजेश द्विवेदी समेत अन्य पुलिस और प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए।
Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

2 days ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

2 days ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

2 days ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

2 days ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

2 days ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

2 days ago