Breaking News

राजनीति जनचर्चा : एमएलसी विद्यासागर सोनकर हो सकते है यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ?

“उत्तर प्रदेश बीजेपी की तरफ से पार्टी हाईकमान को राज्य के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामों की लिस्ट भेजी गई है। जिसमें जातीय समीकरण को भी ध्यान में रखा गया है “

लखनऊ 26 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इस लिस्ट में दो ब्राह्मण, दो पिछड़े और दो दलित वर्ग से नाम भेजे गए हैं। पार्टी के सीनियर नेता ने बताया है कि पार्टी आलाकमान अब इन नामों में से प्रदेश अध्यक्ष को चुनने के लिए तैयार है। 

बीजेपी के वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी हैं जो पश्चिमी यूपी के जाट नेता के रूप में जाने जाते हैं, अब अगला अध्यक्ष उनकी जगह कौन लेगा यह बहुत जल्द ही साफ हो जाएगा। 

उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होना है, इसी को देखते हुए राज्य के प्रदेश अध्यक्ष की पहली पसंद को बीजेपी के सामने काफी महत्वपूर्ण फैसलों में से एक माना जा रहा है। पार्टी को मिले लोकसभा चुनाव में झटकों को देखते हुए रणनीति के साथ लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता पर काबिज होने के प्रयास करेगी। 

प्रदेश अध्यक्ष के लिए घमासान जारी

बीजेपी अभी तक 35 में से 25 से ज्यादा प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव कर चुकी है, वहीं पार्टी अपने अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के चेहरे पर भी विचार कर रही है। फिलहाल इसको लेकर भी पार्टी में बैठकों का दौर लगातार जारी है। इस बीच चुनाव को करीब आते देख यूपी में भी प्रदेश अध्यक्ष को लेकर घमासान जारी है। 

प्रदेश अध्यक्ष के लिए काफी दिनों से चर्चाओं का बाजार गर्म है, और राजनीतिक गलियारों में भी यह मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है। यूपी बीजेपी की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष के लिए भेजे गए 6 महत्वपूर्ण नामों में कई बड़े चेहरे भी शामिल हैं। 

कौन है विद्यासागर सोनकर

आरएसएस की पृष्ठभूमि से आने वाले एमएलसी विद्यासागर सोनकर का नाम प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है. साल 1985 में भाजपा के बूथ अध्यक्ष और 1989 में सभासद का चुनाव जीतकर अपनी पारी शुरू करने वाले विद्यासागर सोनकर ने एमएलसी बनने तक कई राजनितिक उतार चढ़ाव देखे है। 

विद्यासागर सोनकर का जन्म सुक्खीपुर में 21 जुलाई 1961  को हुआ है। पढ़ाई के दौरान ही विद्यासागर संघ से जुड़ गए और भाजपा के बूथ अध्यक्ष बने। इसके बाद जौनपुर से सभासद और सैदपुर लोकसभा से 1996 में संसद चुने गए। दलित जाति और संगठन के अनुभव के दृष्टिगत पार्टी उनको बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में है। 

लिस्ट में कौन-कौन शामिल है ?

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी हाईकमान को प्रदेश अध्यक्ष के लिए भेजे गए नामों में दो ब्राह्मण चेहरे जिसमें पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और बस्ती से सासंद हरीश द्विवेदी शामिल हैं। 

इसके साथ योगी सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह और वर्तमान केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा जो दोनों ही पिछड़े वर्ग से आते हैं, वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री राम शंकर कठेरिया और मौजूदा एमएलसी विद्या सागर सोनकर दलित चेहरों के रूप में शामिल हैं।

बीजेपी अब इन नामों में से ही चुनकर यूपी में अपना अगला अध्यक्ष चुनकर भेजने जा रही है। फिलहाल देखना यह होगा कि अब इस लिस्ट में प्रदेश अध्यक्ष की गद्दी पर कौन विराजमान होगा ?

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

4 days ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

4 days ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

4 days ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

5 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

5 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

5 days ago