जौनपुर : कारगिल विजय दिवस पर रक्तदान का हुआ आयोजन

“कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक मे रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ फीता काटकर किया, और रक्तदान करने वाले लोगों का हौसला बढ़ाया व शुभकामनाएं दिया”

जौनपुर 27 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने कारगिल विजय पर बलिदान देने वाले सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि अगर देश सेवा का जुनून है तो यह आवश्यक नहीं की युवा सेना में जाकर ही फर्ज निभाए इसके अलावा और भी कई ऐसे मार्ग हैं जिनके माध्यम से यह कर्तव्य निभाया जा सकता है।

लोगों में रक्तदान को लेकर कई भ्रांतियां है जिन्हें जागरूकता लाकर दूर करने की आवश्यकता है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है। कारगिल विजय दिवस पर रक्तदान मानवता की सेवा के साथ ही, शहीदों को श्रद्धांजलि देने का भी एक माध्यम है।

जिलाधिकारी ने कहा कि वीर शहीदों को नमन करने के लिए और इसकी स्मृतियों को ताज़ा करने के लिए लहू देश के लिए अभियान एक उत्कृष्ट तरीका है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने रक्तदान करने वाले लोगो को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर लायन्स क्लब जौनपुर के अध्यक्ष सीए राजेश राज गुप्ता, सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, डॉ अर्पित सिंह, डॉ नरेंद्र कुमार, योगेश साहू, एच के कुशवाहा, अरूण सिंह, ईच्छा राय, चन्द्र प्रकाश आदि उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

4 days ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

4 days ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

4 days ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

5 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

5 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

5 days ago