बिहार / गया : होम गार्ड भर्ती दौड़ में बेहोश हुई महिला, अस्पताल ले जाते समय चलती एंबुलेंस में गैंगरेप

“पुलिसकर्मियों ने जिन दो लोगों को बेहोश युवती को अस्पताल पहुंचाने की जिम्मेदारी दी थी, उन्हीं दोनों लोगों ने रास्ते में उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद महिला ने शिकायत की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया”

गया 26 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बिहार के गया में होमगार्ड भर्ती की दौड़ के बीच बेहोश हुई महिला के साथ एंबुलेंस में गैंगरेप की घटना सामने आई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। घटना गया के बोधगया थाना क्षेत्र की है। यहां बीएमपी 3 परेड ग्राउंड में होमगार्ड की भर्ती प्रकिया चल रही है।

होमगार्ड भर्ती के लिए एक महिला दौड़ में भाग लेने आई थी। दौड़ के दौरान महिला अभ्यर्थी बेहोश होकर गिर गई। उसे घटनास्थल पर तैनात एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना गुरुवार (24 जुलाई) की है। 

शुक्रवार को एसएसपी आनंद कुमार ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि पीड़िता ने घटना की जानकारी दी थी। सूचना के दो घंटे के अंदर एंबुलेंस चालक विनय कुमार और टेक्नीशियन अजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

पीड़िता ने बताया कि अस्पताल ले जाने के क्रम में एंबुलेंस के अंदर ही एंबुलेंस चालक और टेक्नीशियन ने चलती एंबुलेंस में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

घटना को गंभीरता से लेते हुए बोधगया एसडीपीओ सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने घटना में शामिल अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

एफएसएल की टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए घटनास्थल पर भेजा गया। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए दोनों अभियुक्तों की पहचान की गई।

इस मामले में बोधगया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि इस मामले में त्वरित गति से जांच कराते हुए आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा और त्वरित सुनवाई कराकर दोषी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

पुलिस का बयान

गया सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि 24 जुलाई को होम गार्ड की बहाली में  महिला अभ्यर्थी बेहोश होकर गिर गई। वहां पर रिकवर करने का प्रयास किया गया, लेकिन स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए अस्पताल ले जाने को कहा गया।

पुलिसकर्मियों के सहयोग से इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। इसके कुछ देर बाद महिला अभ्यर्थी ने एम्बुलेंस कर्मियों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।

तुरंत कार्यवाई करते हुए एम्बुलेंस चालक और टेक्नीशियन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसका जवाब संतोष जनक नहीं पाया गया। महिला अभ्यर्थी ने आरोपियों की पहचान की।

Santosh SETH

Recent Posts

यूपी के 4,030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा कायाकल्प, 403 करोड़ जारी

यूपी की सभी 403 विधानसभाओं में होगा आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का विकास: योगी सरकार ने…

11 hours ago

आजमगढ़ के रानी की सराय में फायरिंग, युवक को मारी गोली

आजमगढ़ में पुरानी रंजिश का खूनी खेल: रानी की सराय में दिनदहाड़े युवक को मारी…

12 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: माफिया खत्म, यूपी बना निवेश का केंद्र – अमित शाह

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ: अमित शाह बोले- 'माफिया राज का हुआ अंत, यूपी…

12 hours ago

नेपाल में कुदरत का कहर: भारी बारिश से भूस्खलन, राहत कार्य ठप

नेपाल में कुदरत का दोहरा प्रहार: 26 अगस्त की विनाशकारी बाढ़ के बाद फिर भारी…

12 hours ago

कांग्रेस का हल्ला बोल: CEC के इस्तीफे की मांग, महाभियोग की तैयारी

SIR विवाद पर चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी संग्राम: CEC के इस्तीफे की…

12 hours ago

जौनपुर: तेजीबाजार में निशुल्क नेत्र शिविर का हुआ शुभारम्भ

जौनपुर: तेजीबाजार में लगा निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर, कृपाशंकर सिंह के सहयोग से होगा…

16 hours ago