“पहलगाम में हुए आतंकी हमले को अंदाम देने वाले आतंकियों की सूचना देने पर पुलिस ने 20 लाख रुपये इनाम देने का ऐलान किया है। सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी”
पहलगाम 24 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कई लोग घायल हैं जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के आतंकियों को अब तक नहीं पकड़ा जा सका है। सेना और पुलिस दोनों ही आतंकियों की तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। वहीं, अब जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले की पुलिस ने पहलगाम हमले से जुड़े आतंकियों की सूचना देने वालों के लिए बड़े इनाम का ऐलान किया है।
अनंतनाग पुलिस ने पोस्टर जारी कर के कहा है कि मंगलवार को जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग में पहलगाम के बैसरन में पर्यटकों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले के मामले में शामिल आतंकवादियों को मार गिराने में सहायक कोई भी सूचना देने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।
मंगलवार को पहलगाम में ‘मिनी स्विटजरलैंड’ कहे जाने वाले पर्यटक स्थल बैसरन में आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे। न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया है कि घटना में शामिल संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकियों के नाम- आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा हैं। इन तीनों आतंकवादियों के ‘कोड’ नेम- मूसा, यूनुस और आसिफ थे। जानकारी के मुताबिक, ये तीनों आतंकी पुंछ में आतंकी घटनाओं में भी शामिल थे।
दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…