“पहलागाम हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतक शुभम द्विवेदी की 2 महीने पहले ही शादी हुई थी”
कानपुर 24 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचने लगे हैं। आज कानपुर के शुभम द्विवेदी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर पहुंचकर शुभम को श्रद्धाजंलि देंगे।
11 फरवरी को शुभम द्विवेदी की शादी हुई थी। परिवार के सदस्यों के साथ शुभम कश्मीर घूमने गए थे। जिस वक्त वो आतंकी हमले के शिकार हुए तब सिर्फ पत्नी उनके साथ थी। परिवार के बाकी लोग नीचे होटल में मौजूद थे।
बुधवार की रात शुभम द्विवेदी और नेपाल के नागरिक सुदीप नेउपाने का पार्थिव शरीर लखनऊ पहुंचा था जहां एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने उन्हें श्रद्धाजंलि दी। आज सीएम योगी शुभम को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचेंगे।
सीएम योगी ने शुभम के पिता संजय द्विवेदी का फोन पर हालचाल जाना और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। सीएम योगी ने कहा कि इस दुख की घड़ी में प्रदेश सरकार आपके साथ है। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रभु श्री राम से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…