Breaking News

‘सेवा तीर्थ’ से PM मोदी की पहली बड़ी सौगात: लखपति दीदी का लक्ष्य हुआ 6 करोड़, एक्सीडेंट पीड़ितों को कैशलेस इलाज; जानें 4 बड़े फैसले

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (शुक्रवार) अपने नए कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ (Seva Tirth) में कार्यभार संभालते ही देश के लिए चार क्रांतिकारी फैसलों पर मुहर लगा दी है”

नई दिल्ली:THE POLITICS AGAIN : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पीएमओ के साउथ ब्लॉक से कर्तव्य पथ पर शिफ्ट होने के बाद, पीएम मोदी ने सबसे पहले जिन फाइलों पर हस्ताक्षर किए, वे ‘सेवा भावना’ और ‘नागरिक देवो भव’ के संकल्प को सिद्ध करती हैं।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “सेवा तीर्थ विनम्रता से देश को समर्पित है। यह हमेशा ‘इंडिया फर्स्ट’ के सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बना रहे।”

नए PMO से मोदी सरकार के 4 बड़े फैसले:

1. पीएम राहत स्कीम (PM Rahat Scheme): एक्सीडेंट पीड़ितों को संजीवनी सड़क हादसों में घायल लोगों की जान बचाने के लिए पीएम मोदी ने ‘पीएम राहत स्कीम’ को मंजूरी दी है।

  • क्या मिलेगा: दुर्घटना पीड़ितों को ₹1.5 लाख तक का कैशलेस इलाज मिलेगा।

  • मकसद: गोल्डन ऑवर में पैसों की कमी के कारण इलाज न रुकना सुनिश्चित करना, ताकि किसी की जान न जाए।

2. लखपति दीदी 2.0: लक्ष्य अब 6 करोड़ मोदी सरकार ने मार्च 2027 के अपने मूल लक्ष्य से एक साल पहले ही 3 करोड़ लखपति दीदियां बनाने का आंकड़ा पार कर लिया है।

  • नया लक्ष्य: पीएम ने अब मार्च 2029 तक 6 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का नया टारगेट सेट किया है। यानी महिलाओं की आर्थिक शक्ति अब दोगुनी होगी।

3. किसानों के लिए खजाना: AIF फंड हुआ दोगुना किसानों की आय बढ़ाने और एग्रीकल्चर वैल्यू चेन को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है।

  • फैसला: एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (AIF) को ₹1 लाख करोड़ से बढ़ाकर अब ₹2 लाख करोड़ कर दिया गया है। इससे कोल्ड स्टोरेज, वेयरहाउस और प्रोसेसिंग यूनिट्स को बढ़ावा मिलेगा।

4. स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 युवाओं और इनोवेटर्स के लिए सरकार ने ₹10,000 करोड़ के नए फंड को मंजूरी दी है।

  • फोकस: यह फंड डीप टेक (Deep Tech), एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और नए आइडियाज को फंडिंग देगा, जिससे भारत का इनोवेशन इकोसिस्टम और मजबूत होगा।

Santosh SETH

Recent Posts

लखनऊ: जन्मदिन की पार्टी के बाद मजदूर की गला रेतकर निर्मम हत्या

लखनऊ: जन्मदिन की पार्टी के बाद खौफनाक वारदात, मौरंग के ढेर पर मिला मजदूर का…

17 hours ago

बद्दी पुलिस का तस्करों पर प्रहार: गांजा तस्कर की 1.97 करोड़ संपत्ति फ्रीज

बद्दी पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी स्ट्राइक: गांजा तस्कर राहुल गुप्ता की 1.97 करोड़…

17 hours ago

हिंदी दिवस: अवधी से राजस्थानी तक, जानें हिंदी की 8 प्रमुख बोलियों की खासियत

हिंदी दिवस विशेष: अवधी से लेकर राजस्थानी तक, जानिए हिंदी को समृद्ध बनाने वाली 8…

17 hours ago

रूस-यूक्रेन युद्ध: मोदी और जिनपिंग ने की पुतिन से मध्यस्थता की पेशकश

रूस-यूक्रेन युद्ध: पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने की पुतिन से मध्यस्थता की पेशकश, क्रेमलिन…

17 hours ago

ब्रिक्स 2026: भारत की ऐतिहासिक कूटनीतिक जीत के क्या है मायने ?

ब्रिक्स 2026: भारत की ऐतिहासिक कूटनीतिक जीत, दो युद्धों और गहरे मतभेदों के बीच 'नई…

17 hours ago

जौनपुर: लापरवाही पर SSP का हंटर, 4 दरोगा समेत 10 पुलिसकर्मी निलंबित

जौनपुर: अपराधियों की निगरानी में चूक और लापरवाही पर SSP का हंटर, 4 दरोगाओं समेत…

17 hours ago