National

PM मोदी आज दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन”ज्ञान भारतम्” में लेंगे हिस्सा

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 सितंबर को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “ज्ञान भारतम्” में भाग लेंगे। यह सम्मेलन दोपहर 4:30 बजे शुरू होगा”

नई दिल्ली 12 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इस मौके पर प्रधानमंत्री “ज्ञान भारतम् पोर्टल” का भी शुभारंभ करेंगे। यह एक विशेष डिजिटल मंच है जिसका उद्देश्य पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण, संरक्षण और आम जनता की आसान पहुंच सुनिश्चित करना है। प्रधानमंत्री इस अवसर पर लोगों को संबोधित भी करेंगे।

यह सम्मेलन 11 से 13 सितंबर तक चलेगा और इसका मुख्य विषय “पांडुलिपि धरोहर के माध्यम से भारत की ज्ञान परंपरा को पुनः स्थापित करना” है। इसमें देश-विदेश के विद्वान, संरक्षण विशेषज्ञ, तकनीकी विशेषज्ञ और नीतिगत जानकार शामिल होंगे। वे इस बात पर चर्चा करेंगे कि भारत की अनमोल पांडुलिपियों की धरोहर को कैसे संरक्षित और वैश्विक ज्ञान संवाद का हिस्सा बनाया जा सकता है।

सम्मेलन में दुर्लभ पांडुलिपियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके अलावा विशेषज्ञ प्रस्तुतियों में पांडुलिपि संरक्षण, डिजिटलीकरण तकनीक, मेटाडाटा मानक, कानूनी ढांचे, सांस्कृतिक कूटनीति और प्राचीन लिपियों के अध्ययन जैसे विषयों पर चर्चा होगी। यह सम्मेलन भारत की ज्ञान परंपरा को नई ऊर्जा और वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Santosh SETH

Recent Posts

SIR विवाद :मचा भारी बवाल; सौरभ भारद्वाज, संजीव झा व नेहा बोरा हिरासत में

दिल्ली में SIR विवाद पर भारी बवाल: बैरिकेड्स तोड़े, बसों को घेरा; सौरभ भारद्वाज, संजीव…

1 hour ago

वाराणसी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, एक की मौत, 5 घायल, भारी चक्का जाम

वाराणसी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर: मछली विक्रेता को रौंदते हुए दुकान में घुसा,…

1 hour ago

राज्यसभा चुनाव 2026: उत्तराखंड से दिनेश आर्य, बंगाल से कोयल मल्लिक

राज्यसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से अभिनेत्री कोयल…

2 hours ago

यूपी-उत्तराखंड: रुड़की में 5 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती रैली, देखें पूरा शेड्यूल

यूपी-उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ा मौका: रुड़की में 5 अक्टूबर से शुरू होगी अग्निवीर…

2 hours ago

हिंगोली में 24 घंटे में तीसरी बार भूकंप, दहशत में लोग; जानिए बचाव के तरीके

महाराष्ट्र के हिंगोली में 24 घंटे के भीतर तीसरी बार कांपी धरती, लगातार झटकों से…

2 hours ago

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण, 12 घंटे में मिर्जापुर (UP) से 3 किडनैपर गिरफ्तार

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण: स्कार्पियो से UP ले गए प्रतीक राय को, 12 घंटे में…

14 hours ago