National

वाराणसी : मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने गंगा आरती का दर्शन किया

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत और मॉरीशस के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया”

वाराणसी 12 / 09 / २०२५ संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इस दौरान मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने वाराणसी में गंगा आरती का दर्शन किया, जिसे विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने “पवित्र गंगा के साथ पवित्र जुड़ाव का अनुभव” बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय संस्कृति और संस्कार सदियों पहले मॉरीशस पहुंचे और वहां की जीवन-धारा में समाहित हो गए। उन्होंने कहा कि काशी में मां गंगा के अविरल प्रवाह की तरह भारतीय संस्कृति का सतत प्रवाह मॉरीशस को समृद्ध करता रहा है। पीएम मोदी ने इसे आत्मिक मिलन बताया और कहा कि भारत और मॉरीशस केवल साझेदार नहीं, बल्कि एक परिवार हैं।

प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम की यह भारत यात्रा 8 दिनों की है, जो 9 से 16 सितंबर तक चलेगी। वाराणसी पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इसके बाद दोनों प्रधानमंत्रियों ने द्विपक्षीय बातचीत और संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

इससे पहले मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने विदेश सचिव विक्रम मिस्री से भी मुलाकात की। दोनों ने बहुआयामी साझेदारी पर चर्चा की और साझा इतिहास, संस्कृति और लोगों के बीच गहरे रिश्तों पर आधारित भारत-मॉरीशस की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

Santosh SETH

Recent Posts

SIR विवाद :मचा भारी बवाल; सौरभ भारद्वाज, संजीव झा व नेहा बोरा हिरासत में

दिल्ली में SIR विवाद पर भारी बवाल: बैरिकेड्स तोड़े, बसों को घेरा; सौरभ भारद्वाज, संजीव…

30 minutes ago

वाराणसी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, एक की मौत, 5 घायल, भारी चक्का जाम

वाराणसी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर: मछली विक्रेता को रौंदते हुए दुकान में घुसा,…

44 minutes ago

राज्यसभा चुनाव 2026: उत्तराखंड से दिनेश आर्य, बंगाल से कोयल मल्लिक

राज्यसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से अभिनेत्री कोयल…

54 minutes ago

यूपी-उत्तराखंड: रुड़की में 5 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती रैली, देखें पूरा शेड्यूल

यूपी-उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ा मौका: रुड़की में 5 अक्टूबर से शुरू होगी अग्निवीर…

1 hour ago

हिंगोली में 24 घंटे में तीसरी बार भूकंप, दहशत में लोग; जानिए बचाव के तरीके

महाराष्ट्र के हिंगोली में 24 घंटे के भीतर तीसरी बार कांपी धरती, लगातार झटकों से…

1 hour ago

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण, 12 घंटे में मिर्जापुर (UP) से 3 किडनैपर गिरफ्तार

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण: स्कार्पियो से UP ले गए प्रतीक राय को, 12 घंटे में…

13 hours ago