Breaking News

पीएम मोदी कल करेंगे स्वदेशी 4जी नेटवर्क का शुभारंभ

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 सितंबर को देश का पहला पूरी तरह स्वदेशी, सॉफ्टवेयर-आधारित 4जी नेटवर्क लॉन्च करेंगे, जिसे भविष्य में 5जी के लिए भी तैयार किया गया है”

नई दिल्ली 26 / 09 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डेस्क 

इसके साथ ही, पूरे देश में लगभग 98,000 नए मोबाइल टावर भी लगाए जाएंगे। यह जानकारी केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज शुक्रवार को साझा की।

सिंधिया ने इसे “निर्णायक” बताते हुए कहा कि इस पहल से देश का कोई भी हिस्सा संचार कनेक्टिविटी से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने बताया कि ये 4जी टावर पहले से ही 2.2 करोड़ ग्राहकों को सेवा दे रहे हैं और नेटवर्क को बिना किसी दिक्कत के 5जी में अपग्रेड किया जा सकता है।

सिंधिया ने कहा, “यह भारत के लिए एक परिवर्तनकारी क्षण है। अब बिहार के छात्र विश्वस्तरीय ऑनलाइन शिक्षा तक पहुंच पाएंगे, पंजाब के किसान मंडी भाव की रियल-टाइम जानकारी लेंगे, कश्मीर के सैनिक अपने परिवारों से जुड़े रहेंगे और पूर्वोत्तर के उद्यमी वैश्विक विशेषज्ञता और फंडिंग तक पहुंच सकेंगे।”

यह परियोजना भारत को शीर्ष दूरसंचार उपकरण निर्माताओं की श्रेणी में ले जाएगी। स्वदेशी 4जी स्टैक में रेडियो एक्सेस नेटवर्क (RAN) तेजस नेटवर्क्स द्वारा, कोर नेटवर्क, सी-डॉट (C-DOT) द्वारा और सिस्टम इंटीग्रेशन टीसीएस (TCS) द्वारा किया गया है। इसका क्रियान्वयन बीएसएनएल (BSNL) द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत किया जा रहा है।

सिंधिया ने यह भी बताया कि डिजिटल भारत निधि (DBN) पहल के तहत भारत का 100% 4जी सैचुरेशन नेटवर्क पूरा हो चुका है, जिससे लगभग 29,000 गांव जुड़ चुके हैं। यह उपलब्धि बीएसएनएल की 25वीं वर्षगांठ (सिल्वर जुबली) से पहले हासिल हुई है।

दूरसंचार सचिव डॉ. नीरज मित्तल ने इस यात्रा को याद किया कि कैसे संदेह से शुरू होकर यह सफलता हासिल हुई। उन्होंने युवाओं की भागीदारी, उद्योग के सहयोग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग को इस उपलब्धि का श्रेय दिया। 

Santosh SETH

Recent Posts

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

5 hours ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

5 hours ago

जौनपुर: दिशा समिति की बैठक में किये गए पांच बड़े फैसले

जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…

5 hours ago

जौनपुर: किसानों की आय बढ़ाने की पहल, 200 कृषकों को बंटे मुफ्त प्याज बीज

जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…

5 hours ago

जौनपुर: रोजगार मेले में जनपद के 589 युवाओं को मिला रोजगार

जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…

5 hours ago

दिवाली: खुशियों का पर्व या प्रदूषण का संकट? पर्यावरण बनाम राजनीति का द्वंद्व

प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…

6 hours ago