कोलकाता दुर्गा पूजा : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की थीम पर पूजा पंडाल

“कोलकाता की दुर्गा पूजा सिर्फ़ आस्था का पर्व नहीं, बल्कि कला, संस्कृति और सामूहिक उत्सव का प्रतीक भी है”

कोलकाता 26 / 09 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डेस्क 

इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस साल संतोष मित्रा स्क्वायर पर बना पंडाल चर्चाओं के केंद्र में है। आयोजकों ने इस बार थीम रखी है ‘ऑपरेशन सिंदूर’, जो भारतीय सेना के शौर्य और देशभक्ति को समर्पित है।

26 सितंबर को होने वाले भव्य उद्घाटन से पहले ही पंडाल दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बन चुका है। इसे युद्ध भूमि का रूप दिया गया है, जहां ब्रह्मोस मिसाइल, एस-400 सिस्टम जैसे सैन्य उपकरणों के मॉडल स्थापित किए गए हैं। रोशनी और साउंड इफेक्ट्स के जरिए आगंतुकों को देशभक्ति का गहरा अनुभव कराने की तैयारी की गई है।

पंडाल परिसर में वीडियो के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश और भारतीय सेना के पराक्रम को प्रोजेक्टर पर प्रदर्शित किया जाएगा

पंडाल परिसर में एक विशेष वीडियो भी दिखाया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश और भारतीय सेना के पराक्रम को प्रोजेक्टर पर प्रदर्शित किया जाएगा।

आयोजक और भाजपा पार्षद सजल घोष का कहना है कि यह थीम सैनिकों को ‘सलाम’ करने और जनता में राष्ट्रीय गौरव तथा सम्मान की भावना जगाने का प्रयास है।

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने पहली बार ऐसा पराक्रम दिखाया है, जिससे पूरी दुनिया ने हमारे देश की शक्ति को पहचाना। इसी प्रेरणा से यह पंडाल तैयार किया गया है।” 

इस बार देवी दुर्गा की प्रतिमा भी इस तरह स्थापित की गई है कि वे केवल दैवीय शक्ति ही नहीं, बल्कि मातृभूमि की रक्षा की प्रेरणा भी देती नजर आएंगी।यूनेस्को से मान्यता प्राप्त कोलकाता की दुर्गा पूजा विश्व स्तर पर अपनी रचनात्मकता और भव्यता के लिए प्रसिद्ध है

संतोष मित्रा स्क्वायर का पंडाल हर साल चर्चा में रहता है। पिछले वर्ष राम मंदिर की तर्ज पर बने पंडाल ने भारी भीड़ खींची थी। इस बार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम न सिर्फ़ श्रद्धा और कला का संगम बनेगी, बल्कि राष्ट्रीय गौरव का भी सशक्त संदेश देगी। 

यूनेस्को से मान्यता प्राप्त कोलकाता की दुर्गा पूजा विश्व स्तर पर अपनी रचनात्मकता और भव्यता के लिए प्रसिद्ध है। ऐसे में यह अनोखा पंडाल उस परंपरा को नए अंदाज़ में आगे बढ़ा रहा है।

Santosh SETH

Recent Posts

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

5 hours ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

5 hours ago

जौनपुर: दिशा समिति की बैठक में किये गए पांच बड़े फैसले

जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…

5 hours ago

जौनपुर: किसानों की आय बढ़ाने की पहल, 200 कृषकों को बंटे मुफ्त प्याज बीज

जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…

6 hours ago

जौनपुर: रोजगार मेले में जनपद के 589 युवाओं को मिला रोजगार

जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…

6 hours ago

दिवाली: खुशियों का पर्व या प्रदूषण का संकट? पर्यावरण बनाम राजनीति का द्वंद्व

प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…

6 hours ago