“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अप्रैल को रामेश्वरम में भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री कई अन्य परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे”
नई दिल्ली 06 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
रेल मंत्रालय ने कहा, ‘पंबन पुल विरासत और नयी प्रौद्योगिकी का बेहतरीन मिश्रण है, जो शानदार दृश्य पेश करता है। इस राम नवमी पर भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट रेलवे समुद्री पुल का उद्घाटन होने जा रहा है।’ पंबन पुल को 550 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। इस पुल का बहुत गहरा सांस्कृतिक महत्व है।
खास बात ये है कि समुद्री जहाज के गुजरने पर पुल का हिस्सा ऊपर उठ जाएगा, जिसमें सिर्फ 5 मिनट लगेंगे जबकि पुराने पुल को उठाने में एक घंटा लग जाता था। ब्रिज को ऊपर उठाने में ज्यादा मैनपावर की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
नए पंबन पुल का निर्माण रेल विकास निगम लिमिटेड यानी कि RVNL के द्वारा किया गया है, जो रेलवे मंत्रालय के तहत काम करने वाला एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। यह पुल 100 वर्षों तक 80 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ट्रेन परिचालन के लिए सुरक्षित है। विशेषज्ञ समिति ने इस पुल के सभी पहलुओं की गहन जांच की है।
RVNL के निदेशक एम. पी. सिंह ने कहा कि हालांकि यह पुल 160 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से रेलगाड़ियां चलाने के लिए सुरक्षित है, लेकिन रामेश्वरम छोर की ओर इसके झुकाव के कारण, गति सुरक्षित रूप से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तय की गई है।
सिंह ने कहा कि एक्सपर्ट कमिटी ने पुल के डिजाइन और अन्य सभी चिंताजनक बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया और पाया कि वे प्रासंगिक प्रावधानों के अनुरूप हैं। उन्होंने बताया कि IIT बॉम्बे और IIT मद्रास भी डिजाइन की पड़ताल में शामिल थे।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…