Breaking News

देश में लागू हो गया नया वक्फ कानून, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दे दी मंजूरी

“वक्फ संशोधन विधेयक को लोकसभा और राज्यसभा से पास कराए जाने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास भेजा गया था। अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस विधेयक को मंजूरी दे दी है, जो अब कानून की शक्ल ले लेगा”

नई दिल्ली 06 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वक्फ (संशोधन) विधेयक को शनिवार को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही यह विधेयक अब कानून में बदल गया है। बता दें कि लोकसभा और राज्यसभा में इसी हफ्ते इस विधेयक को पारित किया गया था। इस विधेयक के बारे में सरकार ने दावा किया है कि इससे देश के गरीब एवं पसमांदा मुसलमानों एवं इस समुदाय की महिलाओं की स्थिति में सुधाार लाने में काफी मदद मिलेगी।

लोकसभा में यह विधेयक बुधवार देर रात जबकि राज्यसभा में यह गुरुवार देर रात पारित हुआ था। इसी के साथ संसद ने वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 और मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक, 2024 को मंजूरी प्रदान कर दी।

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का ऐलान

वहीं दूसरी तरफ वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम लॉ पर्सनल बोर्ड ने बड़ा ऐलान किया है। बोर्ड का कहना है कि इस विधेयक के खिलाफ अगले सप्ताह से बोर्ड देशव्यापी आंदोलन चलाएगा। इसके लिए कोर्ट से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ी जाएगी।

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा, ‘वक्फ संशोधन बिल को लेकर उसकी तरफ से कानूनी लड़ाई और सड़क पर दोनों तरह की लड़ाई लड़ी जाएगी। इसके लिए अगले सप्ताह से देशव्यापी अभियान चलाया जाएगा। जिलास्तर पर विरोध प्रदर्शन करके गृहमंत्री और राष्ट्रपति तक ज्ञापन पहुंचाए जाएंगे।’

देशभर में चलाया जाएगा अभियान

बोर्ड ने कहा, ‘Save Waqf, Save the constitution’ नाम से इस अभियान को चलाया जाएगा। इसके तहत दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु, विजयवाड़ा, मल्लपपुरम, पटना, रांची, मलेरकोटला और लखनऊ जैसे शहरों में बड़े प्रदर्शन किए जाएंगे।

इसकी शुरुआत दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम के प्रोग्राम से की जाएगी। इसके पहले चरण का कार्यक्रम बकरा ईद तक होगा।’ बोर्ड ने युवाओं से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवा इस प्रदर्शन में हिस्सा लें और शांतिपूर्वक प्रदर्शन करें।

Santosh Kumar

Recent Posts

मऊ में दुस्साहसिक वारदात: 3 किमी पीछा कर युवक को मारी गोली, मौत

मऊ: 3 किलोमीटर पीछा कर दिनदहाड़े युवक के माथे में मारी गोली, मौत; पल्सर छोड़कर…

18 hours ago

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया शुरू

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू, 28 हजार से…

18 hours ago

आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कार पेड़ से टकराई, 3 युवकों की मौत

आजमगढ़: फूलपुर में गणेश पंडाल से लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, 3…

18 hours ago

सऊदी अरब के मदीना में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम का विशाल भंडार

सऊदी अरब में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम और दुर्लभ खनिजों का भंडार, 'विजन 2030'…

19 hours ago

अमेरिका का बड़ा खुलासा: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक ‘स्पेस कंट्रोल’ हथियार

अमेरिका की खुली स्वीकारोक्ति: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक हथियार, 'स्पेस वॉर' की आहट से…

19 hours ago

जनऔषधि केंद्रों पर दवाएं ही नहीं, नवजात से बुजुर्गों के किफायती उत्पाद

दवाओं से परे देखभाल: 'जनऔषधि केंद्रों' पर अब नवजात से लेकर बुजुर्गों तक के लिए…

19 hours ago