दिल्ली : 10 अप्रैल से शुरू होगा आयुष्मान योजना का रजिस्ट्रेशन

“PMJAY आयुष्मान भारत योजना को लेकर दिल्ली सरकार और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के बीच आज MOU समझौता हुआ। इस दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेता वहां मौजूद थे”

नई दिल्ली 06 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह की मौजूदगी में PMJAY आयुष्मान भारत योजना पर दिल्ली सरकार और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ‘आज का दिन दिल्ली के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा, जब दिल्ली की जनता को उनका अधिकार मिला।

आयुष्मान आरोग्य योजना पूरे देश में लागू थी लेकिन दिल्ली की पिछली  सरकार की जिद के कारण, हठ के कारण दिल्ली की जनता को उनका अधिकार नहीं मिल पाया था। दिल्ली की जनता को बेहतर इलाज मिले, उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं मिले, यह दिल्ली सरकार का संकल्प और प्रतिबद्धता है।

केंद्र सरकार के साथ दिल्ली सरकार का एमओयू साइन होने के साथ ही इस योजना के लागू होने के सारे रास्ते खुल गए हैं। 10 अप्रैल से आयुष्मान योजना के कार्ड बनाने और बंटवाने का काम शुरू करेंगे।’

10 अप्रैल से शुरू होगी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

इसे मौके पर दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने कहा, ‘कई वर्षों से दिल्ली की जनता को इस दिन का इंतजार था जो आज साकार हुआ है। दिल्ली की जनता को 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर मिलेगा।’

वहीं अनुप्रिया पटेल ने कहा, ‘दिल्लीवासियों के लिए आज ऐतिहासिक अवसर है। आज खुशी का अवसर है। MOU एक दस्तावेज नहीं है, बल्कि साझा संकल्प है कि दिल्ली के लोगों को सहज स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके।

दिल्ली में एक ऐसी सरकार थी जिसने राजनीतिक कारणों से इस योजना को लागू नहीं होने दिया। दिल्ली में 6.54 लाख लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसमें 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग भी शामिल हैं।’ बता दें कि इस योजना के लिए 10 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 

Santosh Kumar

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

6 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

17 hours ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

17 hours ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

18 hours ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

24 hours ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

24 hours ago