Breaking News

पीएम मोदी : न्यूजीलैंड से रणनीतिक साझेदारी और FTA पर हुई अहम चर्चा

40 साल बाद न्यूजीलैंड पहुंचे पीएम मोदी: माओरी परंपरा से भव्य स्वागत, लक्सन बोले- ‘यह ऐतिहासिक मील का पत्थर’

ऑकलैंड/नई दिल्ली: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा के आखिरी पड़ाव पर न्यूजीलैंड पहुंच गए हैं।

 

यह दौरा कई मायनों में बेहद खास है, क्योंकि 40 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड की धरती पर पहुंचा है।

इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए कई अहम समझौतों पर मुहर लगने की उम्मीद है।

गवर्नमेंट हाउस में पारंपरिक ‘माओरी पोविरी’ से स्वागत

न्यूजीलैंड पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर ऑकलैंड स्थित गवर्नमेंट हाउस में अपने औपचारिक स्वागत की कुछ खास झलकियां साझा कीं।

उन्होंने लिखा, “ऑकलैंड के गवर्नमेंट हाउस में औपचारिक स्वागत पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। पारंपरिक माओरी पोविरी (Maori Powhiri) न्यूजीलैंड की समृद्ध विरासत और परंपराओं का एक भावपूर्ण प्रतिबिंब था।”

’40 वर्षों में पहली यात्रा, यह एक ऐतिहासिक घटना’ – क्रिस्टोफर लक्सन

प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने भारतीय प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

लक्सन ने कहा, “आज यहां आपकी मेजबानी करना मेरे लिए खुशी और सम्मान की बात है। यह वास्तव में एक ऐतिहासिक घटना है… क्योंकि 40 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड की यह पहली यात्रा है। यह न्यूजीलैंड-भारत संबंधों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।”

लक्सन ने अपनी पिछली भारत यात्रा को याद करते हुए पीएम मोदी के आतिथ्य सत्कार के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

सिर्फ FTA नहीं, अब रणनीतिक साझेदारी पर जोर

व्यापारिक संबंधों को लेकर न्यूज़ीलैंड के पीएम ने स्पष्ट किया कि दोनों देशों ने मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के एजेंडे पर कम समय में जबरदस्त प्रगति की है।

उन्होंने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा, “आज हमारा फोकस सिर्फ FTA से कहीं अधिक है। मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि हम एक ‘रणनीतिक साझेदारी’ (Strategic Partnership) बनाएंगे, जो इस रिश्ते को अधिक ढांचा और विस्तार प्रदान करेगी।”

प्रतिनिधिमंडल की बैठक में पीएम मोदी के संबोधन की मुख्य बातें:

पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में दोनों देशों के मजबूत होते रिश्तों पर जोर दिया। उनके संबोधन की प्रमुख बातें इस प्रकार रहीं:

  • ऐतिहासिक मील का पत्थर: पीएम मोदी ने कहा, “मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि 40 वर्षों के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड का दौरा किया है। न्यूजीलैंड के लोगों का भारत के प्रति स्नेह देखना मेरे हृदय को छू जाता है। यह हमारे संबंधों को पुनर्जीवित करता है।”

  • FTA पर तेज प्रगति: प्रधानमंत्री ने FTA प्रक्रिया को इतनी तेजी से साकार करने के लिए न्यूजीलैंड सरकार और लक्सन की टीम के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे ‘वैश्विक उदाहरण’ बताया।

  • संबंधों में भरे ‘होली’ के रंग: पीएम मोदी ने क्रिस्टोफर लक्सन की पिछली भारत यात्रा का जिक्र करते हुए कहा, “आपने पिछले वर्ष होली के त्योहार के दौरान भारत का दौरा किया था। आपकी यात्रा ने हमारे संबंधों में होली के रंगों की तरह नए रंग भर दिए।”

  • हिंद-प्रशांत क्षेत्र और वैश्विक शांति: दोनों देशों के लोकतांत्रिक मूल्यों को रेखांकित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दो समुद्री राष्ट्रों के रूप में हमारा घनिष्ठ सहयोग हिंद-प्रशांत (Indo-Pacific) क्षेत्र को नई शक्ति प्रदान करता है।

  • हम शांति के उत्प्रेरक के रूप में कार्य करते हुए वैश्विक कल्याण की दिशा में बड़ा योगदान दे सकते हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

यूपी के 4,030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा कायाकल्प, 403 करोड़ जारी

यूपी की सभी 403 विधानसभाओं में होगा आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का विकास: योगी सरकार ने…

9 hours ago

आजमगढ़ के रानी की सराय में फायरिंग, युवक को मारी गोली

आजमगढ़ में पुरानी रंजिश का खूनी खेल: रानी की सराय में दिनदहाड़े युवक को मारी…

10 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: माफिया खत्म, यूपी बना निवेश का केंद्र – अमित शाह

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ: अमित शाह बोले- 'माफिया राज का हुआ अंत, यूपी…

10 hours ago

नेपाल में कुदरत का कहर: भारी बारिश से भूस्खलन, राहत कार्य ठप

नेपाल में कुदरत का दोहरा प्रहार: 26 अगस्त की विनाशकारी बाढ़ के बाद फिर भारी…

10 hours ago

कांग्रेस का हल्ला बोल: CEC के इस्तीफे की मांग, महाभियोग की तैयारी

SIR विवाद पर चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी संग्राम: CEC के इस्तीफे की…

10 hours ago

जौनपुर: तेजीबाजार में निशुल्क नेत्र शिविर का हुआ शुभारम्भ

जौनपुर: तेजीबाजार में लगा निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर, कृपाशंकर सिंह के सहयोग से होगा…

14 hours ago