पीएम मोदी राज्यसभा विदाई

PM मोदी ने दी राज्यसभा सांसदों को विदाई, बोले- राजनीति में फुल स्टॉप नहीं

राज्यसभा से सांसदों की विदाई पर PM मोदी हुए भावुक, बोले- ‘राजनीति में कोई फुल स्टॉप नहीं होता, जनसेवा का सफर हमेशा जारी रहता है ‘ 

नई दिल्ली:  द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को भावभीनी विदाई दी।

इस अवसर पर उन्होंने रिटायर हो रहे सांसदों के योगदान की जमकर सराहना की और संसदीय लोकतंत्र में उनके अनुभव के महत्व को देश के सामने रखा।

उच्च सदन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि जनसेवा का मार्ग कभी समाप्त नहीं होता है।

‘राजनीति एक निरंतर चलने वाला सफर’

रिटायर हो रहे सदस्यों को भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए पीएम मोदी ने कहा, “राजनीति में कोई पूर्ण विराम (Full Stop) नहीं होता।”

उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि जनसेवा का सफ़र किसी भी सांसद के औपचारिक कार्यकाल के बाद भी जारी रहता है।

उन्होंने कहा कि राजनीति एक निरंतर चलने वाली यात्रा है, जहाँ देश और समाज के लिए योगदान कभी रुकता नहीं है।

दिग्गज नेताओं से सीखें युवा सांसद

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार जैसे अनुभवी और दिग्गज नेताओं का विशेष रूप से ज़िक्र किया।

उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा संसदीय सेवा को समर्पित किया है। इतने लंबे अनुभव के बाद भी उनका पूरे समर्पण के साथ सदन में आना, युवा सांसदों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। सभी नए सदस्यों को उनसे मार्गदर्शन लेना चाहिए।

उपसभापति हरिवंश और अठावले की जमकर तारीफ

पीएम मोदी ने राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने हरिवंश जी के शांत, संतुलित आचरण और उनकी कुशल लेखनी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पूरी लगन से अपने कर्तव्यों का पालन किया है।

सदन में कम होते हास्य और व्यंग्य पर चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री ने केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले को ‘सदाबहार’ करार दिया।

उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि अठावले जी भले ही अब जा रहे हैं, लेकिन उनकी मौजूदगी हमेशा महसूस होती रहेगी, क्योंकि वे अपने साथ भरपूर हास्य और व्यंग्य लेकर आते रहे हैं।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.