Breaking News

पटना जा रही बस हजारीबाग में पलटी, 7 की मौत, कई घायल

“झारखंड के हजारीबाग से हादसे की दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। गुरुवार को पटना जा रही एक बस हजारीबाग जिले में पलट गई। इस हादसे के कारण बस में बैठे यात्रियों में से कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है”

हजारीबाग 21 / 11 / 2024 रोहित कुमार की रिपोर्ट 

वहीं, कई अन्य घायल भी हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, ये बस कोलकाता से पटना जा रही थी और दुर्घटना के समय बस में लगभग 50 यात्री सवार थे।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, बस के साथ ये हादसा बरकट्ठा के गोरहर थाना क्षेत्र में हुआ है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। शुरुआती जानकारी में सात लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

यह आंकड़ा आगे बढ़ भी सकता है। बस में चार से पांच लोग दबे हुए बताए जा रहे है। वहीं, घायलों की संख्या दो दर्जन से अधिक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सिक्स लेन सड़क निर्माण के दौरान सड़क को काटकर छोड़ दिया गया है। यहीं पर सुबह बस गड्ढे में गिर गई।

जानकारी के अनुसार, बस सड़क पर मुड़ते समय पलट गई।  फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है। घायल लोगों में 10 की हालत अति गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया है कि बस जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर गोरहर थाना क्षेत्र के पास हादसे का शिकार हुई है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। बस में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है जिन्हें बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है।

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

19 hours ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

19 hours ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

19 hours ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

1 day ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

1 day ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

1 day ago