सोलन – बीबीएन में बिका 18 करोड़ का धान, पिछले सारे रिकॉर्ड टूटे

“औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में इस वर्ष धान खरीद केंद्रों पर धान की खरीद में जबरदस्त उछाल आया है। इस वर्ष अब तक करीब 77 हजार किवंटल धान खरीद केंद्रों पर बिक चुका है और आवक लगातार जारी है”

सोलन 21 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

आंकड़े बयान कर रहे है की दस अक्तूबर से शुरू हुए खरीद केंद्रों पर अब तक करीब 18 करोड़ रुपए के धान की खरीद की जा चुकी है और किसानो के खातों में लगातार पेमेंट ट्रांसफर की जा रही है।

बीबीएन के धान खरीद केंद्रों पर विगत वर्ष की अपेक्षा धान की बिक्री में जबरदस्त उछाल है, जिसका एक मुख्य कारण पंजाब की अनाज मंडियों में हिमाचल की धान की बिक्री न होना बताया जा रहा है। यही वजह रही है की अब तक खऱीद केंद्र पर 1530 किसान करीब 77 हज़ार क्विंटल धान बेच चुके है।

बीबीएन के नालागढ़ और मल्लपुर धान खरीद केंद्रों में धान की बिक्री रिकॉर्ड तोड़ हुई है, वर्ष 2023 के आंकड़ों पर नजऱ दौड़ा, तो पता चलता है की उस दौरान किसानो का महज 50 हजार क्विंटल धान बिका था। वहीं, अब तक 77000 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है।

नालागढ़ में चल रहे धान खरीद केंद्र में अभी तक किसानो से करीब 35, 600 क्विटल धान की खरीद हो चुकी है। वहीं, मल्लपुर स्थित धान खरीद केंद्र में किसानों से 41,400 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है।

धान की खरीद में तेजी लाने के लिए नालागढ़ के बाद मल्लपुर स्थित औद्योगिक शेड में धान खरीद केंद्र शुरू किया है। बीबीएन में चार हजार हेक्टेयर जमीन पर किसान धान लगाते है।

पहले उपमंडल के किसान अपने धान पंजाब में बेच कर आते थे, लेकिन अब बीबीएन में खरीद केंद्र खुलने से यही पर किसानों से धान खरीद की जा रही है। बीबीएन में दस अक्तूबर से शुरू हुए धान खरीद केंद्र मेंं 1530 किसानों से करीब 77 हजार क्विटल धान की खरीद हो चुकी है।

उधर, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने बताया कि नालागढ़ और मल्लपुर धान खरीद केंद्रों मे अब तक करीब 77 हजार क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर में डबल मर्डर: खेत के विवाद में भाई ने मां-बहन को कुल्हाड़ी से काटा

जौनपुर में दिल दहलाने वाली वारदात: 'सगड़ी' ले जाने के विवाद में छोटे भाई ने…

10 hours ago

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

22 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

1 day ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

1 day ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

1 day ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago