बिहार – सीतामढ़ी में बदमाशों ने मुखिया की गोली मारकर की हत्या

“बिहार के सीतामढ़ी में भयावह घटना देखने को मिल रही है। दरअसल यहां एक मुखिया की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई है। अपराधियों ने मुखिया पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिसमें मुखिया को 5 गोली लगी है। बता दें कि यह घटना रीगा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर के पास घटित हुई है”

सीतामढ़ी 21 / 11 / 2024 मुन्ना सिंह की रिपोर्ट 

मुखिया अपने परिवार के साथ अपने क्रेटा कार से सीतामढ़ स्थिति अपने आवास पर आ रहे थे। इसी दौरान बाईक पर सवार अपराधियों ने मुखिया का पीछा किया और फिर मौका देखकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

मृतक मुखिया का नाम मधुरेंद्र कुमार उर्फ मु्न्ना मिश्रा है, जो सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड के कचोर पंचायत के मुखिया हैं। मुन्ना मिश्रा की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। 

घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी

बता दें कि इस घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस की टीम पहुंची। इस दौरान सदरन डीएसपी रामकृष्ण भी घटनास्थल पर पहुंची। डीएसपी ने इस दौरान बताया कि प्रथम दृश्यता पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पोस्ट ऑफ ऑक्युरेंस पर गई है। बता दें कि मुन्ना मिश्रा पर पूर्व से कई आपराधिक मामले दर्ज थे।

मुन्ना मिश्रा के मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके पूरे गांव और पंचायत में सन्नाटा पसरा हुआ है। बता दें कि पुलिस की इस मामले में कहना है कि आगे की जांच की जा रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

19 hours ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

19 hours ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

19 hours ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

1 day ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

1 day ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

1 day ago