Breaking News

ऑपरेशन सिंदूर : पाकिस्तान के HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम को किया गया ध्वस्त

“भारत की तरफ शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ है। भारत ने बड़ी सैन्य कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को ध्वस्त कर दिया है”

नई दिल्ली 08 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

भारत की तरफ शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ है। भारत ने हमला कर पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को ध्वस्त कर दिया है। इसके साथ ही पाकिस्तान की ओर गुरुवार रात किए गए कई हमलों को भारत ने नाकाम कर दिया है। भारत के रक्षा मंत्रालय की ओर से इस संबंध में सूचना दी गई है। भारत के हमलों में मिसाइल लांचरों को भी भारी क्षति पहुंची है। पाकिस्तान को HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम चीन से मिला है।

क्या है HQ-9  एयर डिफेंस सिस्टम

HQ-9  एयर डिफेंस सिस्टम की बात करें तो यह सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली है। इसे चाइना प्रिसिजन मशीनरी इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन (CPMIEC) ने विकसित किया है। पाकिस्तान ने इस सिस्टम को 2021 में अपनी सेना में शामिल किया था।

भारत के राफेल, सुखोई और ब्रह्मोस मिसाइलों जैसे हवाई खतरों का मुकाबला करने के लिए पाकिस्तान ने चीनी माल पर भरोसा जताया जिसकी कलई अब खुल गई है। वैसे इसकी रेंज 125 से 200 किलोमीटर तक बताई जाती है। यह एक साथ 100 टारगेट्स को ट्रैक करने की क्षमता रखता है।

HQ-9 का सच भी जान लीजिए

पाकिस्तानी चीन के HQ-9 की तुलना भारत के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम से करते हैं। पाकिस्तानी कुछ भी कहें लेकिन सच्चाई यह है कि यह HQ-9 तकनीकी रूप से S-400 के सामने कहीं नहीं ठहरता। HQ-9 का रडार सिस्टम भारत की ब्रह्मोस जैसी सुपरसोनिक मिसाइलों को रोक पाए, इसकी संभावना ना के बराबर ही है। S-400 की रेंज 400 किलोमीटर है और इसे बेहद कम समय में ऑपरेशनल किया जा सकता है। इसके मुकाबले HQ-9 को तैनात करने में आधे घंटे से अधिक का समय लगता है। 

आतंकी हमले का बदला

इस बीच यहां यह भी बता दें कि,  जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले का बदला लेते हुए भारतीय सेना ने मंगलवार देर रात ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। इससे पहले भारत ने इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था। पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे। 

Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

8 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

13 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

13 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

13 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

13 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

13 hours ago