ऑपरेशन सिन्दूर : पाकिस्तान ने अमेरिका में खुद भारत के हमले से हुए नुकसान की सच्चाई बयां की
“ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान पर 80 फाइटर जेट से 400 मिसाइलों से हमला किया था। इसमें एक-एक मिसाइलों में कई वॉर हेड थे। इस हमले में भारत ने खतरनाक क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया था। यह बात हम नहीं, बल्कि खुद पाकिस्तान अमेरिका में जाकर कह रहा है”
नई दिल्ली 08 / 06 / 2025 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार
पाकिस्तान के एक प्रतिनिधि ने अमेरिका में स्वयं एक टीवी मीडिया पर साक्षात्कार के दौरान यह दावा किया। पाकिस्तानी प्रतिनिधि ने ऑन-रिकॉर्ड कैमरे के सामने कहा कि हमने देखा कि भारत के 80 फाइटर जेट पाकिस्तान में घुस गए हैं, उन्होंने हमारे ऊपर एक साथ 400 मिसाइलें बरसा दीं।
⚡ Pakistani delegation in the US is begging the US to provide them with air defence systems and fighter jets so that they can escape from the Indian aircraft which have advanced technology and which have destroyed their airbases. pic.twitter.com/d5naqTvgSr
— OSINT Updates (@OsintUpdates) June 7, 2025
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगा अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम
पाकिस्तानी प्रतिनिधि भारत के इस घातक हमले का हवाला देकर अमेरिका से अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम की भीख मांगते दिख रहे हैं। पाकिस्तानी प्रतिनिधि का कहना है कि भारत ने एक साथ इतना बड़ा हमला कर दिया।
हमारे पास उस हिसाब से अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम नहीं थे, फिर हम उन्हें कैसे रोकते। इसलिए हमें अमेरिका अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम और हाई टेक्नालॉजी वाला मॉडर्न फाइटर जेट दे। ताकि भविष्य में इस तरह के भारत के हमले का पाकिस्तान सामना कर सके।
पाकिस्तानी डेलीगेशन ने अमेरिकी दौरे के वक्त बताई पीड़ा
पाकिस्तान का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल इन दिनों अमेरिका दौरे पर है, जहां वह अमेरिकी प्रशासन से एयर डिफेंस सिस्टम और अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों की मांग कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिकी अधिकारियों के सामने यह दलील दी है कि भारत के आधुनिक तकनीक से लैस लड़ाकू विमानों के सामने पाकिस्तान की वायु सेना बेहद कमजोर साबित हो रही है और उसके वायुसेना अड्डे बार-बार निशाना बनाए जा रहे हैं।
भारत के हथियारों से बच पाना संभव नहीं
पाकिस्तानी प्रतिनिधियों ने अमेरिका से अपील की है कि वह तुरंत एयर डिफेंस सिस्टम जैसे पैट्रियट मिसाइल, सतह से हवा में मार करने वाले हथियार और 4.5 जेनरेशन के फाइटर जेट्स पाकिस्तान को प्रदान करे।
पाकिस्तानी प्रतिनिधियों ने कहा कि भारतीय वायुसेना के पास अब ऐसे विमान और हथियार हैं जिनसे बचाव कर पाना पाकिस्तान के लिए संभव नहीं है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने यह भी कहा कि देश की सुरक्षा को गंभीर खतरा है और बिना अमेरिकी सहायता के वे भारत के तकनीकी व सामरिक प्रभुत्व का मुकाबला नहीं कर सकते।
भारत के हमलों का दिया हवाला
पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने यह आरोप लगाया कि हाल ही में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के कई एयरबेसों को निशाना बनाया, जिससे पाकिस्तान की रक्षा संरचना को गंभीर क्षति पहुंची है।
हालांकि, भारत की ओर से इन हमलों को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि भारत की वायु शक्ति में हाल के वर्षों में अत्यधिक वृद्धि हुई है, जिसमें राफेल जैसे विमान और स्वदेशी मिसाइल प्रणाली शामिल हैं।











