राज्यों की खबरे

UP में अब 6 मार्च तक जुड़ेंगे वोट: मतदाता सूची संशोधन की तारीख बढ़ी; अखिलेश का आरोप- ‘PDA के वोट काटने की हो रही साजिश’, आयोग ने दी सफाई

“उत्तर प्रदेश के नागरिकों और राजनीतिक दलों के लिए एक बड़ी खबर है”

लखनऊ: “The Politics Again” संतोष सेठ की रिपोर्ट 

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने राज्य में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (Special Intensive Revision – SIR) की समय सीमा एक महीने के लिए बढ़ा दी है।

अब नागरिक 6 मार्च, 2026 तक अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं या हटवा सकते हैं। पहले यह समय सीमा 6 फरवरी (शुक्रवार) को समाप्त हो रही थी।

क्यों बढ़ाई गई तारीख?

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिनवा ने बताया कि विभिन्न राजनीतिक दलों की मांग को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। अब अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल 2026 को जारी की जाएगी।

  • आंकड़े: प्रदेश में नए वोटर्स का उत्साह चरम पर है। अब तक नए नाम जोड़ने के लिए (फॉर्म-6) 37.80 लाख आवेदन आए हैं। वहीं, नाम हटाने के लिए (फॉर्म-7) 82,684 आवेदन जमा हुए हैं। प्रदेश में मसौदा मतदाताओं की संख्या 12.55 करोड़ के पार पहुंच गई है।

अखिलेश यादव का बड़ा आरोप: ‘फॉर्म-7 का हो रहा दुरुपयोग’

इस प्रक्रिया को लेकर सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी (SP) के मुखिया अखिलेश यादव ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

  • आरोप: अखिलेश का कहना है कि प्रशासन फॉर्म-7 (नाम हटाने का फॉर्म) का दुरुपयोग कर रहा है और सुनियोजित तरीके से PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग के वोट काट रहा है।

  • सपा का एक्शन: सपा ने लखनऊ के कैंट समेत पूरे प्रदेश में कैंप लगाए हैं। पार्टी नेता प्रदीप अधर्म, अब्दुल्ला, पूजा शुक्ला भसीन और आलोक प्रताप यादव कार्यकर्ताओं को सतर्क कर रहे हैं कि वे अपने वोट की सुरक्षा करें।

चुनाव आयोग की सफाई

विपक्ष के आरोपों पर CEO नवदीप रिनवा ने स्पष्ट किया कि फॉर्म-7 को लेकर नियम बेहद सख्त हैं। किसी का भी नाम मनमाने ढंग से नहीं हटाया जा सकता।

हर फॉर्म की भौतिक जांच (Physical Verification) के बाद ही कार्रवाई होती है।

Santosh SETH

Recent Posts

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

3 hours ago

त्योहारी भीड़ पर एक्शन में रेल मंत्री: वार रूम से कर रहे लाइव निगरानी

त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…

3 hours ago

अयोध्या: 30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी, CM योगी का विकास पर जोर

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्यता: 30 लाख दीयों से जगमगाए सरयू के 56 घाट,…

3 hours ago

सीएम योगी: रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अब अयोध्या का सपना देख रहे हैं

सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा निशाना: 'जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,…

3 hours ago

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

1 day ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

1 day ago