अब 70 प्लस सभी वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाये जायेंगे

“मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह ने अवगत कराया है कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 70 प्लस सभी वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाने हेतु जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र द्वारा मेगा कैंप लगाकर कार्ड बनाये जाने के लिए निर्देशित किया गया हैं”

जौनपुर २० / 11 / 2024 सुनील कुमार की रिपोर्ट 

वरिष्ठ जनो के कार्ड सभी पंचायत भवन, जिला पुरुष चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो पर, सभी जन सेवा केंद्रो पर, समस्त आशा के माध्यम से, समस्त सूचिबद्ध निजी चिकित्सालयों पर बनाये जा सकते हैं।

70 प्लस वरिष्ठ जनों के आयुष्मान कार्ड,आधार कार्ड के जन्म तिथि के आधार पर बनाये जाने हैं। इसमें किसी भी अन्य दस्तावेज की आवश्यकता नहीं हैं ।

20 नवम्बर 2024 को दीवानी न्यायालय में कैंप लगाकर समस्त वरिष्ठजनों का कैंप लगवाकर कार्ड बनाया जायेगा। वरिष्ठ जन आयुष्मान कार्ड बनावाकर 05 लाख तक निःशुल्क ईलाज किसी भी सूचिबद्ध निजी चिकित्सालयों में व किसी भी राजकीय चिकित्सालयों में करवा सकते हैं ।  

उन्होने बताया है कि जनपद जौनपुर में कुल 34 निजी चिकित्सालय सूचीबद्ध हैं जहां पर लाभार्थियों का ईलाज व कार्ड बनवाया जा सकता हैं ।अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी साचीज के निर्देशानुसार 20 नवम्बर 2024 से 22 नवम्बर 2024 तक सेवानिवृत्त समस्त कर्मचारियों का विकास भवन के द्वितीय तल पर कैंप लगाकर आय़ुष्मान कार्ड बनाया जायेगा।

जिसमें समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों व उनके आश्रितों का कार्ड बनाया जाना हैं। समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारी पं0 दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस कार्ड बनाने हेतु पेंशन से सम्बन्धित दस्तावेज, आधार कार्ड ,फोटो लेकर कैंप में आये व केंप का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने का कष्ट करें ।

जनपद में अब तक कुल 1169562 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं और 83831 लाभार्थियों के ईलाज हो चुके हैं जिनपर लगभग 133 करोड़ खर्च हुये हैं

Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी में झमाझम बारिश से जलभराव, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…

2 hours ago

वाराणसी के लोहता में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड ट्रक ने दो को रौंदा

वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…

2 hours ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में स्कूल बंद, धान फसल बर्बाद

यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…

2 hours ago

एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड, कुल पदक 27 हुए

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…

2 hours ago

छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात: सभी स्कूल बंद, सीएम ने दिए बचाव के निर्देश

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…

2 hours ago

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

4 hours ago