प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की हुई समीक्षा बैठक

“जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में उद्यान एंव खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, ‘‘पर ड्राप मोर क्राप माइक्रोइरीगेशन व प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की जनपद स्तरीय जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया”

जौनपुर 20 / 11 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट 

बैठक में जिला उद्यान अधिकारी डा0 सीमा सिंह राणा द्वारा विभाग द्वारा संचालित योजनाये यथा-एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना, ‘‘पर ड्राप मोर क्राप माइक्रोइरीगेशन योजना एंव प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी।

जिलाधिकारी द्वारा योजनाओ के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी। एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत नवीन उद्यान रोपण कार्यक्रम के अर्न्तगत अमरूद की हाइब्रिड किस्मो जैसे ताइवान, ललीत इत्यादि को अधिक से अधिक लगाने हेतु सुझाव दिया गया।

साथ ही सभी विभागो को निर्देशित किया गया कि उद्यान विभाग द्वारा संचालित राजकीय पौधशालाओ पालीटेक्निक/बक्शा से कलमी पौधे उचित दरो पर प्राप्त कर रोपण करवाना सुनिश्चित करें तथा शाकभाजी क्षेत्र विस्तार हेतु जिलाधिकारी द्वारा गमलो में सब्जी लगाने हेतु जनअभियान हेतु प्रेरित किया।

‘‘पर ड्राप मोर क्राप’’ माइक्रोइरीगेशन योजनान्तर्गत जिला उद्यान अधिकारी द्वारा योजना से होने वाले लाभ यथा- पानी, श्रम एंव समय की बचत तथा उत्पादन में वृद्धि की बात बतायी गयी एंव योजनान्तर्गत लघु सीमान्त कृषक को ड्रिप एंव मिनी स्प्रिंटर में 90 प्रतिशत तक एंव पोर्टेबल पर 75 प्रतिशत तक की सब्सिडी अनुमन्य है।

जिस पर जिलाधिकारी द्वारा योजना का प्रचार-प्रसार कर कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन कराया जाये।प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की समीक्षा करते हुए उद्यमियो के पंजीयन बढाने हेतु निर्देशित किया गया।

साथ ही साथ बैठक में प्रतिभाग कर रहे एल0डी0एम0 को निर्देशित किया गया कि बैंको के मैनेजरो से समन्वय स्थापित कर योजनान्तर्गत लम्बित आवेदनो का अतिशीघ्र निस्तारण किया जाये। 

साथ ही साथ उद्यमियो एंव किसानो की समस्याओ का त्वरित निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित लाभार्थी कृषको यथा-केला कृषक श्री संजीत सिंह डब्बू एंव मिनी स्प्रिंकलर के लाभार्थी कृषक सन्तोष कुमार सिंह व उद्यमी शन्नो सिंह द्वारा योजना का फीड बैक लिया गया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, जिला विकास अधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा व उप निदेशक कृषि, एल0डी0एम0 जिला कृषि अधिकारी आदि अधिकारीगण डी0आर0पी0 एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहें।

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

19 hours ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

19 hours ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

20 hours ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

1 day ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

1 day ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

1 day ago