“मेडिकल कॉलेज में संविदा पर तैनात स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रेखा यादव ओसा रोड पर बस डिपो के निकट कान्हा मेडिकेयर सेंटर के नाम से अपना नर्सिंग होम चलाती हैं। डॉ. रेखा यादव के पति एनेस्थेटिस्ट डॉ. रमेश यादव भी मेडिकल कॉलेज में ईएमओ के पद पर तैनात हैं”
कौशाम्बी 20 / 11 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार
मेडिकल कॉलेज से चिकित्सा अवकाश लेकर संविदा पर तैनात स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ अपना नर्सिंग होम चला रही थीं। सोमवार की देर रात तीमारदार बनकर डीएम उनके अस्पताल पहुंच गए। वहां पर एक भी डॉक्टर नहीं था। जबकि, 12 प्रसूताएं व नवजात भर्ती थे।
कई नवजातों की स्थिति खराब थी। डीएम के निर्देश पर नर्सिंग होम सील कर दिया गया। डॉक्टर की संविदा समाप्त कर एफआईआर के आदेश भी दिए गए हैं।
मेडिकल कॉलेज में संविदा पर तैनात स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रेखा यादव ओसा रोड पर बस डिपो के निकट कान्हा मेडिकेयर सेंटर के नाम से अपना नर्सिंग होम चलाती हैं।
डॉ. रेखा यादव के पति एनेस्थेटिस्ट डॉ. रमेश यादव भी मेडिकल कॉलेज में ईएमओ के पद पर तैनात हैं। डॉ. रेखा यादव ने खुद को बीमार बताकर नौ नवंबर से मेडिकल कॉलेज से चिकित्सा अवकाश ले रखा था। हालांकि, यह स्वीकृत नहीं था। फिर भी वह ड्यूटी पर नहीं जा रही थीं।
डीएम मधुसूदन हुल्गी सोमवार की देर रात अचानक सीएमओ डॉ. संजय कुमार और एसडीएम सदर आकाश सिंह के साथ कान्हा मेडिकेयर सेंटर पहुंचे। वह एक तीमारदार बनकर गए थे, लेकिन अस्पताल में मौजूद वार्ड बॉय और आया ने उन्हें पहचान लिया।
अस्पताल में डीएम को करीब 12 प्रसूताएं व नवजात बच्चे भर्ती मिले। इनमें कुछ लो बर्थ वेट बीमारी से जूझ रहे थे। एक बच्चा महज 1800 ग्राम का था। लेकिन, मौके पर न तो कोई एमबीबीएस डॉक्टर था न बाल रोग विशेषज्ञ।
जांच में पता चला कि इन प्रसूताओं का ऑपरेशन डॉ. रेखा यादव ने ही बीते तीन दिन के अंदर किया है। डीएम के बुलाने पर 15 मिनट बाद डॉ. रेखा अपने पति के साथ आईं।
डीएम के निर्देश पर मंगलवार को तहसीलदार अनंतराम अग्रवाल व डिप्टी सीएमओ डॉ. हिंद प्रकाश मणि कान्हा मेडिकेयर पहुंचे और अस्पताल सील कर दिया।
चार प्रसूताओं की छुट्टी, एक मेडिकल काॅलेज शिफ्ट
वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…
वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…
यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…
छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…
Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…