“प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद राजनीतिक गतिविधयां तेज हो जाएंगी। चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी करने के लिए छह अक्तूबर की तारीख तय की है”
जम्मू 06 / 10 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क
जम्मू-कश्मीर में आज से सियासी मौसम भी बदलने वाला है। प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद राजनीतिक गतिविधयां तेज हो जाएंगी। चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी करने के लिए छह अक्तूबर की तारीख तय की है।
राज्यसभा चुनाव का शेड्यूल आयोग ने पहले ही जारी कर दिया है। प्रदेश में राज्यसभा की चार सीटें हैं। सभी सीटें 2021 से खाली हैं। चारों सीटों के लिए प्रदेश विधानसभा के 88 विधायक मतदान करेंगे।
चुनाव आयोग के तय शेड्यूल के अनुसार 24 अक्तूबर को मतदान होगा और इसी दिन शाम को परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। राज्यसभा में नेशनल कॉन्फ्रेंस और भाजपा के बीच रोमांचक मुकाबले के आसार हैं। दोनों ही राजनीतिक दलों ने चारों सीटों पर उम्मीदवार उतारने की बात कही है।
कांग्रेस और पीडीपी मुख्य दौड़ से बाहर होने के बावजूद राज्यसभा चुनाव में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। कांग्रेस के छह विधायक हैं और पार्टी अपने सहयोगी दल नेशनल कॉन्फ्रेंस से एक राज्यसभा सीट के लिए मोलभाव कर रही है।
जनाधार बढ़ाने के लिए CPI(M) का नया प्रयोग: स्वतंत्रता दिवस पर कोलकाता में 80 स्थानों…
कश्मीरी पंडितों के हत्यारों की अब खैर नहीं! SIA ने खोली 36 साल पुरानी फाइलें,…
पाकिस्तान का आतंकी चेहरा फिर बेनकाब: पूर्व मंत्री शेख रशीद ने LeT आतंकियों संग साझा…
माओ के 'फाइव फिंगर्स प्लान' पर काम कर रहा है चीन? अरुणाचल और लद्दाख पर…
बांग्लादेश में गहराया ऊर्जा संकट: दुकानें अब सिर्फ रात 8 बजे तक खुलेंगी, भारत से…
बलूचिस्तान की आजादी की मांग ने पकड़ा जोर: बलूच नेता ने की 'रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान'…